1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: मछली पकड़ने का शौक है तो इस बच्चे की टेक्निक अपनाएं, थोड़ी ही देर में लग जाएगी मछलियों की ढेर

Video: मछली पकड़ने का शौक है तो इस बच्चे की टेक्निक अपनाएं, थोड़ी ही देर में लग जाएगी मछलियों की ढेर

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Jan 29, 2024 06:15 pm IST,  Updated : Jan 29, 2024 06:15 pm IST

जुगाड़ से इंसान क्या कुछ नहीं कर सकता है। अब इस लड़के के जुगाड़ को ही देख लीजिए। लड़के ने अपने जुगाड़ से कई सारी मछलियां एक बार में पकड़ ली।

मछली पकड़ते हुए लड़का।- India TV Hindi
मछली पकड़ते हुए लड़का। Image Source : SOCIAL MEDIA

साइंस हमें स्मार्ट बनाता है। साइंस हम पढ़ जरूर लेते हैं लेकिन उसका इस्तेमाल कभी नहीं करते। अगर विज्ञान का इस्तेमाल हम अपनी रोज की जिंदगी में करें तो हमारे सारे काम बहुत ही आसान हो जाएंगे। हम हर काम को और भी बेहतरीन तरीके से कर पाएंगे। ऐसा ही साइंस से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो

वायरल हो रहे वीडियो में ये दिख रहा है कि एक बच्चा मछली पकड़ने के लिए प्लास्टिक की बोतल में धागा बांधकर मछलियों का चारा फंसा देता है और उन बोतलों को जगह-जगह पर रखकर छोड़ देता है। कुछ ही देर में वह बोतलों को उठाता है और उन सभी बोतलों में बड़ी-बड़ी मछलियां फंसी हुई मिलती हैं। मछली पकड़ने के लिए बच्चे के इस तकनीक को देखकर लोग हैरान रह जाते हैं।

मछली पकड़ने का कमाल का तरीका   

दरअसल, इस तकनीक के पीछे एक छोटी सी साइंस का इस्तेमाल किया गया है। जाहिर सी बात है कि प्लास्टिक की खाली बोतल का घनत्व पानी के घनत्व से कम होता है इसलिए वह पानी में डूबने की जगह ऊपर ही तैरने लगता है। मछलियों के फंसने के बाद भी प्लास्टिक की बोतलें डूबती नहीं हैं बल्कि ऊपर ही ऊपर तैरने लगती हैं। मछलियों के फंसते ही बोतलों में हलचल होती है और ऐसे में बच्चे को आसानी से पता चल जाता है कि मछली फंस चुकी है और वह एक बार में कई बड़ी मछलियों को आसानी से पकड़ लेता है।

लड़के के मछली पकड़ने के इस हुनर से लोग हुए प्रभावित 

इस वीडियो को सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म X पर @TansuYegen नाम के यूजर ने शेयर किया है। दो मिनट के इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 10 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वहीं, वीडियो पर बड़ी तदाद में लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- मछली पकड़ने का शानदार तरीका। दूसरे ने लिखा- मछली पकड़ने का यह तरीका बहुत ही कमाल का है। ऐसे ही कई अन्य यूजर्स ने लड़के की इस तकनीक की खूब तारीफ की। 

ये भी पढ़ें:

शादी के दौरान शख्स ने मां-बेटी से किए ऐसे वादे कि लोगों की आंखों में भर आया पानी, आप भी देखें ये Video

फर्श से अर्श तक पहुंचा लालू परिवार! पटना की सड़कों पर लगा पोस्टर जमकर हो रहा वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।