वाइल्ड लाइफ के वीडियो आप देखते ही होंगे। सोशल मीडिया से लेकर डिस्कवरी चैनल तक जानवरों को देखकर हम बहुत ही रोमांचित हो उठते हैं। वायरल होने वाले वीडियो में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले वाइल्डलाइफ के ही वीडियो होते हैं। ऐसे वीडियो यूजर्स को काफी पसंद आते हैं। वाइल्ड लाइफ के वीडियो में आप कभी जानवरों को मस्ती करते हुए देखेंगे तो कभी उनका खूंखार रूप भी देखेंगे। कई बार तो जानवरों को शिकार करते हुए भी देखा जाता है।
Related Stories
बीच सड़क पर मां को परेशान करने लगे तेंदुए के बच्चे
फिलहाल सोशल मीडिया पर जानवर से ही जुड़ा एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद यूजर्स के चेहरे पर मुस्कान छा गई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मादा तेंदुआ अपने बच्चों के साथ सड़क पार कर रही है। आस-पास की सारी गाड़ियां रुकी हुई हैं। इसी दौरान तेंदुए के बच्चे बीच सड़क पर अपनी मां को तंग करने लगते हैं। बच्चों की शरारत देख यूजर्स के होंठों पर मुस्कान आ गई। वीडियो में देख सकते हैं कि मादा तेंदुआ आगे चल रही है और उसके पीछे-पीछे उसके बच्चे चल रहे हैं। तभी एक बच्चा बीच सड़क पर रूककर अपनी मां को परेशान करने लगता है। वह सड़क पर इधर-उधर टहलने लगता है। उसे देखकर दूसरा बच्चा भी सड़क पर घूमने लगता है। यह देख मादा तेंदुआ पीछे से आती है और बच्चों को सड़क पार करने का इशारा करती है। अंत में बच्चे और उसकी मां सड़क पार कर लेते हैं।
यूजर्स को पसंद आया तेंदुए के बच्चों की शरारत
यह वीडियो दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रीय उद्यान क्रुगर नेश्नल पार्क का बताया जा रहा है जो कि बहुत तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 5 मिलियन व्यूज मिल चुका है। वहीं इस वीडियो को 1.5 लाख लोगों ने लाइक भी किया है। वीडियो को देखने के बाद यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। कई लोगों ने मां की ममता के बारे में लिखा तो कुछ लोगों ने लिखा मां होते हुए दो बच्चों को संभालना किसी के लिए कहीं भी और कभी भी बहुत कठीन काम होता है।
ये भी पढ़ें:
सैकड़ों फीट ऊपर हवा में लटक रहे प्लेटफॉर्म पर शख्स ने किया स्टंट, Video देख कलेजा आ जाएगा मुंह में
तपती गर्मी के बीच छत पर बनाया ऑमलेट, देख लोग हुए हैरान, वायरल हुआ वीडियो