1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. क्या तेंदुआ बनेगा रे तू! शराब पीने के बाद कुछ इस हाल में दिखा Leopard, देखें Video

क्या तेंदुआ बनेगा रे तू! शराब पीने के बाद कुछ इस हाल में दिखा Leopard, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 23, 2024 08:44 pm IST,  Updated : Feb 23, 2024 08:44 pm IST

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे। वीडियो में तेंदुए की चाल देखकर आप भी सोचेंगे कि क्या यह सच में तेंदुआ है।

गांववालों के साथ चलता हुआ तेंदुआ- India TV Hindi
गांववालों के साथ चलता हुआ तेंदुआ Image Source : SOCIAL MEDIA

जंगल में कई जानवर पाए जाते हैं जैसे हाथी, भेड़िया, शेर, खरगोश आदि। मगर इसमें से कुछ ही जानवर ऐसे हैं जिनसे जंगल के जानवर तो क्या, इंसान भी डरते हैं। अगर कोई खूंखार जानवर इंसान के आगे आ जाए तो उसकी हवा टाइट हो जाती है। मगर अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद दो पल के लिए आप भी हैरान हो जाएंगे। वीडियो में गांव के कुछ लोग तेंदुए के साथ इस तरह घूमते हुए नजर आ रहे हैं जैसे वह तेंदुआ नहीं बल्कि कोई पालतू कुत्ता है। इसके पीछे बड़ा अजीब कारण भी है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

तेंदुए ने गलती से पी ली शराब

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देखेंगे कि गांव के कुछ लोग तेंदुए के साथ टहलते हुए नजर आ रहे हैं। लोग उसकी पीठ पर हाथ तो ऐसे फेर रहे हैं जैसे वह एक पालतू जानवर है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर mwanaa_bishop नाम के पेज से शेयर किया गया है। यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए बताया कि, 'यह तेंदुआ महाराष्ट्र के तारागढ़ गांव में एक शराब भट्टी में घुस गया और शराब पी गया। इसके बाद वह भूल गया कि वो एक तेंदुआ है। काफी शांत करने वाला प्रभाव।'

यहां देखें वायरल वीडियो

लोगों ने कमेंट में क्या कहा?

खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 35 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये सिर्फ इंडिया में ही हो सकता है। दूसरे यूजर ने लिखा- चीता भाई मैं तो ना सहता। तीसरे यूजर ने लिखा- चीता ही कहवे हैं। एक यूजर ने लिखा- चीता भी सोच रहा होगा कि ये कैसी प्रजाती के बीच फंस गया। एक अन्य यूजर ने लिखा- अब कहां गई आपकी स्पीड।

ये भी पढ़ें-

भारतीय युवक ने किया गजब का कारनामा, दुनिया की सबसे छोटी वाशिंग मशीन बनाने का हासिल किया रिकॉर्ड

पत्नी की एक फोन कॉल से शख्स बन गया करोड़पति, मामला जानकर नहीं कर पाएंगे यकीन

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।