1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अरे मेट्रो में अब और क्या-क्या देखने को मिलेगा, Video लोगों के दिमाग का उड़ा रहा है फ्यूज

अरे मेट्रो में अब और क्या-क्या देखने को मिलेगा, Video लोगों के दिमाग का उड़ा रहा है फ्यूज

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 23, 2024 05:27 pm IST,  Updated : Feb 23, 2024 05:42 pm IST

सोशल मीडिया कभी-कभी वाकई लोगों का दिमाग हिला देता है। ऐसा ही एक वीडियो अभी वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान हो गया है।

मेट्रो में साइकिल के साथ नजर आई लड़की- India TV Hindi
मेट्रो में साइकिल के साथ नजर आई लड़की Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लटेफॉर्म पर शायद ही कोई दिन ऐसा जाता होगा जब मेट्रो का कोई वीडियो वायरल ना होता हो। हर दिन मेट्रो से जुड़े कई वीडियो वायरल होते हैं। किसी वीडियो में लोग डांस करते हुए नजर आते हैं। तो किसी वीडियो में कपल अश्लील हरकत करता हुआ नजर आता है। आपने अब तक ऐसे कई वीडियो देखे होंगे। मगर आजकल मेट्रो के कुछ ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हों जो लोगों को खूब हैरान कर रहे हैं। मेट्रो में कुछ ऐसा नजारा देखने को मिल रहा है, जिसके बारे में लोगों ने कभी सोचा तक नहीं होगा। ऐसा ही एक वीडियो अभी वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है?

मेट्रो के अंदर साइकिल

माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर इस समय जो वीडियो वायरल हो रहा, उसे देखने के बाद आपके मन में सिर्फ एक ही सवाल उठेगा कि ऐसा कैसे हो सकता है? वायरल वीडियो में आप देखेंग कि एक लड़की मेट्रो के कोच में अपनी साइकिल लेकर पहुंच गई है। कोच में स्टैंड के पास साइकिल के साथ खड़ी लड़की किसी लड़के से बात कर रही है। वहीं उसके सामने बैठे एक शख्स ने इसका वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि यह वीडियो किस मेट्रो का है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

यहां देखें वायरल वीडियो

लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन

इस वीडियो को एक्स पर @terakyalenadena नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ यूजर ने कैप्शन में लिखा है कि, 'शुक्र मनाओ स्कूटी नहीं लाई।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 47 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने पूछा- भाई ये मेट्रो में साईकल ले कैसे गयी, क्या साईकल ले जाने की इजाजत है ? इतनी चेकिंग के बाद भी कैसे पॉसिबल है? दूसरे यूजर ने पूछा- ये कैसे हो गया। तीसरे यूजर ने लिखा- सब मेट्रो में ही घुसा दो। एक अन्य यूजर ने लिखा- फिर कुछ दिन बाद खुद का बेड लेकर आ जाएंगे।

ये भी पढ़ें-

शादी में दुल्हन पर अंकल-आंटी ने कर दी Gold की बारिश, Video देखकर लोग हो गए हैरान

शादी के लिए नहीं मिल रही थी दुल्हन तो लड़का हो गया परेशान, Shaadi.com की पोस्ट पर खुद से करने लगा चैट

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।