1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. What The Hell! दिल्ली मेट्रो में अजीबो-गरीब ढंग से कोल्ड ड्रिंक पीते नजर आए कपल, लोग बोले- 'मारो चार और गिनो एक'

What The Hell! दिल्ली मेट्रो में अजीबो-गरीब ढंग से कोल्ड ड्रिंक पीते नजर आए कपल, लोग बोले- 'मारो चार और गिनो एक'

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 04, 2024 11:47 am IST,  Updated : Jan 04, 2024 11:47 am IST

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद आपका मूड खराब हो सकता है। वीडियो देखने के बाद कमेंट सेक्शन में लोगों का गुस्सा देखने को मिल रहा है।

जूते में कोल्ड ड्रिंक डालकर पीता दिखा कपल- India TV Hindi
जूते में कोल्ड ड्रिंक डालकर पीता दिखा कपल Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में हर कोई फेमस होना चाहता है। इसके लिए लोग कुछ भी और कहीं भी करने को तैयार हैं। कई लड़कियां मेट्रो, ट्रेन और सड़क पर डांस करते हुए वीडियो बना रही हैं। तो वहीं लड़के सार्वजिनक स्थानों पर अजीबो-गरीब हरकते करके खुद को फेमस करने में लगे हुए हैं। ऐस कई उदाहरण आप हर दिन सोशल मीडिया पर देख ही रहे होंगे। मगर इस बार जो वीडियो वायरल हुआ है, वो इन सभी का बाप है। ऐसा नमूना आपने पहले कभी नहीं देखा होगा।

ऐसी हरकत कौन करता है!

आप अपने जूते का इस्तेमाल किस काम के लिए करते हैं। अब आप सोचेंगे कि ये कैसा सवाल है, जाहिर सी बात है जूता तो पैरों में पहनने के लिए बना है और हर कोई इसे अपने पैरों में पहनता है। लेकिन बता दें कि हर कोई ऐसा नहीं करता है। कुछ लोग इससे कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए भी इस्तेमाल करते हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक कपल सीट पर बैठा हुआ है। लड़का अपना जूता निकालता है और लड़की उसमें कोल्ड ड्रिंक डाल देती है। इसके बाद लड़का एक पाइप के जरिए जूते में डाला हुआ वह कोल्ड ड्रिंक पीने लगता है। कुछ देर बाद लड़की भी उसी पाइप से वही कोल्ड ड्रिंक पीने लगती है। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

लोगों का फूटा गुस्सा

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर @amarDgreat नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।  वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसे लोग अलग-अलग अकाउंट से शेयर कर रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये रील के नशे में पता नहीं क्या क्या तमाशा करेंगे और ज्यादातर ये मेट्रो में क्यू करते हैं? पता नहीं लोग इसको भी व्यूज देते हैं,कुछ हटके करना मतलब बस कल्पना से परे है। एक यूजर ने लिखा- ये वो गधे लोग हैं जो फेमस होने के चक्कर में कुछ भी कर सकते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- 'मारो चार गिनो एक' ये कहावत भी शायद इन्हीं लोगों के लिए बनी है। ये सभी कमेंट्स अलग-अलग अकाउंट से लिए गए हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

ये भी पढ़ें-

शौक बड़ी चीज है! राम लड्डू बेचने वाले के पास iPhone देख हैरान हुए लोग, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

2025 में कैसे होगा घर और फर्नीचर की टेक्नोलॉजी, Video शेयर कर शख्स ने बताया

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।