1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शेर को छेड़ना युवक को पड़ा भारी, चबा गया उसकी उंगली, खौफनाक वीडियो इंटरनेट पर वायरल

शेर को छेड़ना युवक को पड़ा भारी, चबा गया उसकी उंगली, खौफनाक वीडियो इंटरनेट पर वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 13, 2023 06:49 pm IST,  Updated : Aug 13, 2023 06:49 pm IST

शेर को छेड़ना युवक को अब जिंदगी भर पछताएगा। शेर उस युवक की उंगली को चबा गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोग इस वीडियो को अपने सगे-संबंधियों को भी शेयर कर रहे हैं।

शेर को छेड़ना पड़ा युवक पर भारी- India TV Hindi
शेर को छेड़ना पड़ा युवक पर भारी Image Source : SOCIAL MEDIA

शेर को जंगल का राजा कहा जाता था। जब वो जंगल में होता हो तब इंसान तो क्या बड़े-बड़े जानवर भी उससे डरते हैं और दूरी बनाए रखते हैं। मगर क्या जब शेर पिंजरे में बंद हो जाता है, तब उसकी ताकत कम हो जाती है। या फिर शेर डरपोक हो जाता है। अब आप भी सोचेंगे कि हम कैसी बात कर रहे हैं। शेर तो शेर होता है, वो चाहे जंगल में हो या फिर पिंजरे में हो। आपकी बात एकदम सही है कि शेर तो शेर ही होता है। मगर ये बात शायद वायरल वीडियो में दिख रहा ये युवक भूल गया था। उसकी इसकी भूल ने अब उसे जिंदगी भर पछताने के लिए मजबूर कर दिया है।

युवक ने शेर को हल्के में ले लिया

वायरल वीडियो में यह दिखाई दे रहा है कि एक शेर पिंजरे में बंद है। लाल टी-शर्ट पहने और काली टोपी लगाए इस युवक को लगा कि अब तो शेर पिंजरे में बंद है, वो क्या ही कर लेगा। चलो अब इसके थोड़े मजे लिए जाए। इसके बाद वो शेर को छेड़ने लगा। एक बार उसने शेर के मुंह में उंगली डाल कर निकाला। उसके बाद उसके गाल को सहलाया। उसकी ये हरकत शेर को बिल्कुल पसंद नहीं आई। शेर गुस्से से आग-बबूला हो गया। इसके बाद जैसे ही उस युवक ने शेर को छेड़ना चाहा, शेर ने उसकी उंगली अपनी दांतो से दबा ली। इसके बाद युवक ने पुरी जान लगा ली मगर उसका हाथ नहीं निकला। इसके बाद उसका हाथ तभी बाहर निकला जब उसकी उंगली उसके हाथ से निकली। इस युवक की गलती आप कभी मत करना वरना आपको भी पछताना पड़ेगा।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर @CCTV IDIOTS नाम के पेज से शेयर किया गया। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 6.1 मिलियन लोगों ने देख लिया है और 44K से अधिक लोगों ने लाइक किया है। इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ऐसा मत करो, मत मरो। एक अन्य यूजर ने लिखा- तुमने शेर से पंगा ही क्यों लिया? इस इंसान की बेवकूफी पर आपका क्या कहेंगे?

ये भी पढ़ें-

अपने बच्चे को बचाने के लिए हिरणी खुद बन गई मगरमच्छ का शिकार, वीडियो देख लोगों का पसीजा दिल

बेखौफ अंदाज में बाइक चलाते दिखे दादाजी, लोगों ने लिए मजे, कहा- जवानी जिंदाबाद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।