सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन कुछ न कुछ नया और हैरान करने वाला सामने आते रहता है। जिसे देखने के बाद लोगों की कभी हंसी छूट जाती है, तो कभी कुछ को देखकर दिमाग ही चकरा जाता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला अपने गले में मंगलसूत्र की जगह एक जिंदा मेंढक लटकाए वीडियो कॉल पर बात करती नजर आ रही है। यह वीडियो देख लोग हैरान रह गए।
महिला के गले की चेन देखते रह गए लोग
वीडियो में एक महिला को वीडियो कॉल पर बात करते हुए देखा जा सकता है। लेकिन जैसे ही कैमरा उसके गले की चेन पर जाता है, लोगों की आंखें फटी की फटी रह जाती हैं। चेन के पेंडेंट पर कोई साधारण चीज नहीं बल्कि एक जिंदा मेंढक लटका हुआ दिखा। जी हां, एक छोटा सा मेंढक जो चेन से लटक रहा है और बीच-बीच में हल्का सा उछलता रहता है। सबसे मजेदार बात यह है कि मेंढक के उछलने का महिला पर कोई असर नहीं पड़ता। वह उसी तरह अपनी बातचीत में मगन रहती है, जैसे उसके लिए सब कुछ नॉर्मल हो।
असली है या एआई का कमाल?
सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो को देखकर अक्सर यह सवाल उठता है कि यह असली है या फिर एआई की जादूगरी। इस वीडियो को देखकर भी यही सवाल मन में कौंधता है। मेंढक इतनी सहजता से चेन में लटक रहा है कि अगर इसे डिजिटली हटा दिया जाए, तो शायद ही किसी को शक हो कि मंगलसूत्र में कुछ था। लेकिन मेंढक का हल्का-हल्का उछलना और महिला का उस पर बिल्कुल भी ध्यान न देना इसकी सत्यता पर सवाल उठाता है। क्या यह वाकई में एक जिंदा मेंढक है, या फिर एआई ने ऐसा कमाल कर दिखाया है कि असली और नकली का फर्क करना मुश्किल हो गया है?
सोशल मीडिया पर हंगामा
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर यूजर @inspire__.up ने शेयर किया है, और इसे अब तक 30 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। कमेंट सेक्शन में लोगों ने इस पर जमकर चुटकियां ली हैं। कोई इसे मंगलसूत्र की जगह "मेंढकसूत्र" बता रहा है, तो कोई इसे नेकलेस की जगह "मेंढकलेस" कह रहा है। एक यूजर ने मजाक में लिखा, “पूरा मेंढक समाज डरा हुआ है!” वहीं, दूसरे ने भावुक होकर लिखा, “उसके पैर धागे से बांध दिए, कितना दर्द हो रहा होगा, कितना तड़प रहा होगा।” एक अन्य यूजर ने हल्के-फुल्के अंदाज में लिखा, “आखिर नागिन ने मेंढक का शिकार कर ही लिया।” वहीं, एक और कमेंट में लिखा गया, “पहले रील बना ली, बाद में इसको छोड़ दिया होगा।”
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें:
हाथी के बाड़े में गिरा बच्चा, गजराज ने खुद उठाकर परिवार को सौंपा, वायरल वीडियो ने जीता दिल