आज के समय में अधिकतर लोगों की समस्या वजन बन गई है। कई सारे लोग ऐसे हैं जिनका वजन बाहर के खाने या फिर अनहेल्थी खाने की वजह से बढ़ रहा है और फिर उसे वो कम नहीं कर पा रहे हैं। इसी बढ़े हुए वजन के कारण लोगों को फिर कई सारी बीमारियां भी होती हैं। इस चीज को ध्यान में रखते हुए चीन की एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए गजब के ऑफर का एलान किया है। शेन्जे़न में स्थित टेक कंपनी अरशी विज़न इंक जिसे आमतौर पर इंस्टा 360 के नाम से जाना जाता है, उसने 12 अगस्त को अपने वार्षिक 'मिलियन युआन वेट लॉस चैलेंज' के बारे में बताया जिसने बहुत सुर्खियां बटोर ली हैं।
क्या है ये वजन घटाने वाला चैलेंज?
SCMP के मुताबिक कंपनी ने जो चैलेंज शुरू किया है वो हर साल आयोजित होने वाला है और इसका उद्देश्य कर्मचारियों को अपने लाइफस्टाइल को बैलेंस करना है। इसके नियम बहुत सीधे और स्पष्ट हैं। इस चैलेंज के लिए सभी लोग योग्य हैं और उन्हें हर 0.5 किलो वजन कम करने पर 500 युआन यानी 70 अमेरिकी डॉलर का कैश रिवार्ड दिया जाएगा। इंडियन करेंसी में यह 6,155 रुपए होगा।
एक कर्मचारी ने जीता 20 हजार युआन
आपको बता दें इस साल एक कर्मचारी ज़ी याकी ने तीन महीनों में 20 किलो वजन कम किया और 20,000 युआन (2,800 अमेरिकी डॉलर) का नकद पुरस्कार और "वेट लॉस चैंपियन" का खिताब जीता। SCMP के मुताबिक वजन करने वाले उस कर्मचारी ज़ी ने बताया कि उन्होंने पूरी चुनौती के दौरान अनुशासन बनाए रखा, अपने डाइट का ध्यान रखा और हर दिन डेढ़ घंटे व्यायाम किया। उसने कहा, 'मेरा मानना है कि यह मेरे जीवन का सबसे अच्छा समय है जब मैं खुद को अच्छा बना सकती हूं। यह सिर्फ़ सुंदरता के बारे में नहीं है बल्कि यह स्वास्थ्य के बारे में है।'
अब तक 7 राउंड हो चुके हैं
साल 2022 से अब तक इस कंपनी इस चुनौती के सात दौर आयोजित कर चुकी है, जिसमें कुल मिलाकर लगभग 20 लाख युआन (280,000 अमेरिकी डॉलर) के पुरस्कार वितरित किए गए हैं। पिछले साल ही, 99 कर्मचारियों ने इसमें भाग लिया, सामूहिक रूप से 950 किलो वजन कम किया और दस लाख युआन नकद पुरस्कार के रूप में बांटे गए।
नियम तोड़ने पर देना होगा फाइन
यह चैलेंज बहुत ही अच्छा है मगर इसकी सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस चुनौती में एक फाइन का भी प्रावधान है। दरअल जिन प्रतिभागियों का वजन फिर से बढ़ जाता है, उन्हें हर 0.5 किलो वजन बढ़ने पर 800 युआन का जुर्माना भी देना होगा। अब तक, किसी पर भी यह जुर्माना नहीं लगाया गया है।
ये भी पढ़ें-
क्या गुंडी बनेगी रे तू! लड़की ने ऐसा क्या किया जो लोग लेने लगे मजे, Video भी हो रहा है खूब वायरल
पटना में तो बह गई दूध की गंगा! मिल्क टैंकर पलटते ही लोग करने लगे ये कुछ ऐसा कि Video हो गया वायरल