1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. एक हाथ में गन दूसरे में सिगरेट, मस्ती में झूम रहे शख्स से अचानक चली गोली, फिर जो हुआ...

एक हाथ में गन दूसरे में सिगरेट, मस्ती में झूम रहे शख्स से अचानक चली गोली, फिर जो हुआ...

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 22, 2023 11:57 am IST,  Updated : Jun 22, 2023 11:57 am IST

एक युवक एक हाथ में बंदूक और दूसरे हाथ में सिगरेट लेकर डांस कर रहा है। अचानक से युवक की उंगली से बंदूक का ट्रिगर दब जाता है और बंदूक से फायर हो जाता है।

Dance video- India TV Hindi
बंदूक और सिगरेट की कश के साथ शख्स कर रहा था डांस। Image Source : TWITTER

सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे कई वीडियो वायरल होते हैं जिन्हें देखकर हामरा होश उड़ जाता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर एक बार फिर से देखने को मिला है जिसे देखने के बाद आप भी सन्न रह जाएंगे। दरअसल, एक युवक अपने कमरे में बंदूक लेकर नाच रहा था तभी अचानक से उसकी उंगली से ट्रिगर दब जाता है और गन से फायर हो जाता है। ट्रिगर के दबते ही बंदूक से गोली निकलती है और सामने रखे हुए समान पर जा लगती है। गनीमत रही कि ये गोली किसी इंसान को नहीं लगी नहीं तो ऐसे में बहुत बड़ा हादसा हो सकता था।

हाथ में बंदूक लेकर युवक कर रहा था डांस

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक अपने कमरे में इंग्लिश गाने पर डांस कर रहा है। वह अपने एक हाथ में सिगरेट जलाए हुए है और दूसरे में बंदूक लेकर झूम रहा है। समय-समय पर वह सिगरेट की कश भी लगा रहा है और साथ में नाच भी रहा है। नाचने में वह इस कदर मशगुल है कि उसे इस बात का भी ध्यान नहीं है कि उसके एक हाथ में गन है और गलती से इस गन से फायर हो गया तो क्या होगा। खैर होता भी यहीं है शख्स बेसुध होकर नाच रहा था तभी अचानक से गन से फायर हो जाता है। इसके बाद शख्स के हाथ से गन छूटकर नीटे गिर जाता है। 

ट्विटर पर शख्स ने शेयर किया वीडियो

फायरिंग की आवाज सुनकर युवक की मां दौड़ै उसके कमरे में चली आता है और वहां का नजारा देख वह गुस्से से लाल हो जाती है। इसके बाद वह अपने बेटे का कान पकड़ कर पूछती है कि तुम इस गन के साथ क्या कर रहे थे और फिर उस युवक को अपने साथ कान पकड़कर मारते हुए कमरे के बाहर ले जाती है। इसी प्वाइंट पर वीडियो खत्म हो जाता है। वह तो अच्छा हुआ कि गोली किसी इंसान को नहीं लगी नगीं तो युवक को लेने के देने पड़ जाते। इस वीडियो को ट्विटर पर @NoContextHumans नाम के पेज से शेयर किया गया है खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 2.8 मिलियन व्यूज और 12 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। 

ये भी पढ़ें:

बीच सड़क कार की छत पर बैठ तलवार से काटा केक, वायरल Video का पुलिस ने लिया संज्ञान

रोमांस करते कपल का एक और Video हुआ वायरल, युवक गर्लफ्रेंड को टंकी पर बैठा तेज रफ्तार में चला रहा था बाइक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।