1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दोस्त पर इतना भरोसा कि बंदे ने टीचर को दी चुनौती, लगाई यह बड़ी शर्त, देखें Video

दोस्त पर इतना भरोसा कि बंदे ने टीचर को दी चुनौती, लगाई यह बड़ी शर्त, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 04, 2024 11:19 am IST,  Updated : Mar 04, 2024 11:19 am IST

एक स्टूडेंट को अपने दोस्त पर इतना भरोसा था कि उसने सीट को लेकर अपने टीचर से शर्त लगा ली। इसके बाद जो हुआ उसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

स्टूडेंट ने दोस्त पर भरोसा रख लगाई टीचर से शर्त- India TV Hindi
स्टूडेंट ने दोस्त पर भरोसा रख लगाई टीचर से शर्त Image Source : SOCIAL MEDIA

इंसान के पैदा होते ही उसे कई सारे रिश्ते मिल जाते हैं। माता-पिता के अलावा भाई-बहन, चाचा-चाची, दादा-दादी जैसे रिश्ते इंसान को पैदा होते ही मिल जाते हैं। मगर दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है जो इंसान अपने मर्जी से बनाता है। कोई भी इंसान अपने पसंद के शख्स के साथ दोस्ती करता है। अंजान शख्स से मिलने के बाद दो लोगों के बीच दोस्ती होती है और फिर धीरे-धीरे यह दोस्ती काफी गहरी हो जाती है। दोनों दोस्त एक दूसरे को इतने अच्छे से जान जाते हैं कि उसपर भरोसा रखते हुए कोई भी दावा कर सकते हैं। ऐसे ही एक शख्स ने किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वीडियो में ऐसा क्या दिखा?

वायरल हो रहे वीडियो में टीचर अपने एक स्टूडेंट से पूछता है कि, 'यहां इतने सारे सीट हैं मगर तुम यहीं क्यों बैठ रहे हो?' इसका जवाब देते हुए वह कहता है कि मेरा दोस्त यहां बैठेगा इसलिए मैं इस सीट पर बैठ रहा हूं। इसके बाद टीचर कहता है कि तुम्हें कैसे पता कि वह यहीं बैठेगा और फिर टीचर और स्टूडेंट के बीच शर्त लग जाती है। अगर स्टूडेंट जीतेगा तो उसे 3 प्वाइंट्स मिलेंगे और टीचर जीतेगा तो स्टूडेंट को एक्स्ट्रा असाइनमेंट करना पड़ेगा। जीतने के टीचर स्टूडेंट के दोस्त को 5 प्वाइंट का लालच देता है मगर वह अपने दोस्त के पास ही बैठता है। यह सब होने के बाद टीचर काफी खुश हो जाता है और दोनों को 3 प्वाइंट देने की बात करता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर aarondinin नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख 97 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- यह होती है दोस्ती। दूसरे यूजर ने लिखा- मुझे रोना आ रहा है, हमारे पास ऐसे प्रोफेसर क्यों नहीं है?

ये भी पढ़ें-

Rapido का ऐसा इस्तेमाल खुद कंपनी वालों ने नहीं किया होगा, Video आपके उड़ा देगा होश

Burger वाली लव स्टोरी! बर्गर से इम्प्रेस हुई लड़की और 20 साल बड़े शख्स को दे दिया दिल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।