1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 2025 में क्या देखा! शख्स ने अब तक की घटनाओं पर बनाया ऐसा गाना कि सुने बिना नहीं रह पाएंगे आप

2025 में क्या देखा! शख्स ने अब तक की घटनाओं पर बनाया ऐसा गाना कि सुने बिना नहीं रह पाएंगे आप

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 19, 2025 06:39 pm IST,  Updated : Jun 19, 2025 06:39 pm IST

साल 2025 का छठा महीना अभी चल रहा है और अब तक इतनी सारी घटनाएं हो चुकी हैं कि लोग भी हैरान हैं। अब उन्हीं घटनाओं को लेकर शख्स ने गाना बनाया है जो वायरल हो रहा है।

viral song- India TV Hindi
वायरल गाने के टेक्स्ट का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

हर साल दिसंबर की 31 तारीख को लोग पुराने साल को विदा करते हैं और अगले साल का स्वागत बहुत ही खुशी और उम्मीदों के साथ करते हैं कि नया साल बहुत ही अच्छा जाएगा। आपने भी इन्हीं उम्मीदों के साथ 2025 का स्वागत किया होगा मगर अभी आधा साल ही बीता है और कई सारी ऐसी घटनाएं घट चुकी हैं जिसकी किसी ने कल्पना तक नहीं की होगी। उन्हें एक साथ रखते हुए एक शख्स ने उसपर एक गाना बनाया है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि शख्स ने गाने में किन घटनाओं को रखा है और उसके बाद आप गाना भी सुनिएगा।

गाने में शख्स ने किन घटनाओं का किया जिक्र

अभी जो गाना वायरल हो रहा है उसकी शुरुआत में शख्स लोगों से पूछ रहा है कि 2025 में क्या देखा। इसके बाद वो बोलता है कि हमने वक्त से पहले मॉनसून देखा। मई के महीने में जून देखा इसका मतलब वो भीषण गर्मी की बात कर रहा है। इसके बाद वो हनीमून पर हुई राजा रघुवंशी की हत्या की बात करता है। गाने में आगे वो पहलगाम आतंकी हमले की भी बात करता है। इसके बाद भारत की प्रतिक्रिया यानी ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र करता है। इतना ही नहीं वो ड्रम हत्याकांड को भी गाने में बताता है। वो RCB फाइनल और अंत में अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश की भी बात करता है। आप खुद एक बार वो गाना सुनिए।

यहां सुनें वायरल हो रहा गाना

आपने अभी जो गाना सुना उसे इंस्टाग्राम पर garamkalakar नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। कैप्शन में लिखा है, '2025 आधा अभी बाकी है, बस कर खुदा इतना अभी काफी है।' खबर लिखे जाने तक गाने को 62 लाख 46 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। गाने को सुनने के बाद लोगों ने कमेंट सेक्शन में आकर गाना लिखने वाले शख्स की खूब तारीफ की है। अलग-अलग इमोजी के जरिए भी अपना रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

आंटी जी रील के बुखार से बुरी तरह से प्रभावित हैं, हरकत देखकर आप अपना माथा पकड़ लेंगे

रेंट पर देने के लिए शख्स ने दिखाया रूम और बताया किराया, Video देख लोगों कही ये बात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।