1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. क्या आप खरीदेंगे यह Antique वाशिंग मशीन?, शख्स ने Video बनाकर बोला- '10 हजार से बोली शुरू होगी'

क्या आप खरीदेंगे यह Antique वाशिंग मशीन?, शख्स ने Video बनाकर बोला- '10 हजार से बोली शुरू होगी'

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 22, 2024 06:42 pm IST,  Updated : Feb 22, 2024 06:42 pm IST

सोशल मीडिया पर एक शख्स ने अपनी वाशिंग मशीन को लेकर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो देखने और उसकी बात सुनने के बाद लोगों ने मजे लेने शुरू कर दिए।

वायरल वीडियो में दिखने वाला वाशिंग मशीन- India TV Hindi
वायरल वीडियो में दिखने वाला वाशिंग मशीन Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लोगों की जिंदगी से बोरियत को दूर करने में मदद करता है। कोई भी इंसान जो बोर हो रहा हो या फिर जिसका दिन अच्छा नहीं गया हो, वह कुछ देर सोशल मीडिया पर बीता ले तो सारा मूड अच्छा हो सकता है। सोशल मीडिया पर हर दिन ऐसे कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी-कभी तो वीडियो के साथ कमेंट सेक्शन भी लोगों को हंसने पर मजबूर कर देता है। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि इस वीडियो में ऐसा क्या नजर आ रहा है।

वीडियो हो गया वायरल

एक शख्स ने अपने वाशिंग मशीन का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में वह कहता है कि, 'वाशिंग मशीन बेचनी है जी। किसी को लेना हो तो संपर्क कर सकता है। बहुत ही बढ़िया और चालू कंडीशन में वाशिंग मशीन है जी। मेरे जिस भाई को भी बोली लगानी है, 10 हजार से बोली शुरू होगी।' वीडियो में आप देख सकते हैं कि वाशिंग मशीन चल रहा है और कपड़े भी धो रहा है। मगर उसकी हालत बड़ी नाजुक सी नजर आ रही है। मानों कोई हाथ भी लगाएगा तो मशीन वहीं ढ़ेर हो जाएगी। शख्स ने मजाकिया अंदाज में वीडियो बनाकर पोस्ट किया जो काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर satpalaman2 नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 17.9 मिलियन लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- सेम डिजाइन में दूसरे कलर में दिखाओ भईया। दूसरे यूजर ने लिखा- कलर पसंद नहीं आया नहीं तो मैं ले लेती। तीसरे यूजर ने लिखा- 150 रुपया देगा। एक यूजर ने लिखा- आप पाकिस्तान में संपर्क करों, वहां पे 3 या 4 लाख में बिक जाएगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- अरे इसको म्यूजियम में रखवा दो, हमारी आने वाली पीढ़ियां देखेगी बुजुर्ग का तोहफा।

ये भी पढ़ें-

Job Opportunity: गुजरात के इस शहर में मैथ टीचर की निकली भर्ती, Ad देखकर आपका भी चकरा जाएगा सिर

हिमालय पर जमी बर्फ के बीच तप करता नजर आया साधु, Video देख आपकी भी कांप जाएगी रूह

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।