1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'मेले बाबू ने थाना थाया' नाम से शख्स ने खोला किचन सर्विस, फोटो हुई वायरल तो लोग लेने लगे मजे

'मेले बाबू ने थाना थाया' नाम से शख्स ने खोला किचन सर्विस, फोटो हुई वायरल तो लोग लेने लगे मजे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 16, 2024 12:57 pm IST,  Updated : Apr 16, 2024 12:57 pm IST

सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है जो इंदौर के एक होटल की है। किचन सर्विस का नाम पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो- India TV Hindi
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बड़ी अनोखी दुनिया है। इस दुनिया में आपको कब क्या देखने को मिल जाए, आप इसका पहले से अंदाजा नहीं लगा सकते हैं। हर दूसरे दिन सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा नजर आ जाता है जिसे देखने के बाद इंसान या तो हैरान होता है या फिर हंसते-हंसते उसके पेट में दर्द होने लगता है। इस वक्त सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही फोटो वायरल हो रही है जिसे देखने के बाद आप चाहकर भी अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। आइए आपको बताते हैं कि इस फोटो में क्या नजर आया।

फोटो सोशल मीडिया पर वायरल

इस समय इंस्टाग्राम पर एक किचन सर्विस की फोटो वायरल हो रही है जो इंदौर में है। इस किचन सर्विस की फोटो के वायरल होने का कारण उसका नाम है। आपने आज तक एक से बढ़कर एक नाम वाले होटल, रेस्टोरेंट और किचन सर्विस देखे होंगे मगर ऐसा कुछ नहीं देखा होगा। शख्स ने 'मेले बाबू ने थाना थाया' नाम से किचन सर्विस खोला है। इसका नाम इतना अनोखा है कि फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस फोटो में इसका पता भी लिखा हुआ नजर आ रहा है जिसके मुताबिक पता चल रहा है कि यह इंदौर में खोला गया किचन सर्विस है।

यहां देखें वायरल फोटो

इस फोटो को इंस्टाग्राम पर thefeel_2 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 5 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। फोटो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- बाबू अब तो थाना था ही लो यार। दूसरे यूजर ने लिखा- हद है यार। तीसरे यूजर ने लिखा- नहीं थाया तो अब था लो। एक अन्य यूजर ने लिखा- बस यही बचा था। वहीं कई यूजर्स ने हंसने वाली इमोजी को शेयर किया है।

ये भी पढ़ें-

ये लगन है या फिर मजबूरी? चलती स्कूटी पर काम करता दिखा बच्चा, Video हुआ वायरल

ये इंडियावाले अंग्रेजों से कुछ भी करवा सकते हैं, Video देखने के बाद नहीं रुकेगी आपकी हंसी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।