1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इंदौर में एक व्यक्ति ने कचरा गाड़ी के कर्मचारी पर पिस्तौल तानी, Video वायरल

इंदौर में एक व्यक्ति ने कचरा गाड़ी के कर्मचारी पर पिस्तौल तानी, Video वायरल

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Apr 19, 2023 08:07 am IST,  Updated : Apr 19, 2023 08:07 am IST

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक व्यक्ति सफाई कर्मचारी पर पिस्तौल तानता हुआ नजर आ रहा है। वहीं, इसके परिजन कर्मचारी को गाली दे रहे हैं।

सफाई कर्मचारी पर पिस्तौल तानता हुआ व्यक्ति।- India TV Hindi
सफाई कर्मचारी पर पिस्तौल तानता हुआ व्यक्ति। Image Source : TWITTER

देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में एक व्यक्ति ने घर-घर से कचरा जमा करने वाली चारपहिया गाड़ी के कर्मचारी से विवाद के दौरान तैश में आकर उस पर पिस्तौल तान दी। राजेंद्र नगर क्षेत्र में शनिवार को सामने आई इस घटना का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर फैलने के बाद पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच कर रही है। वीडियो में महेश पटेल नाम का व्यक्ति कचरा संग्रहण गाड़ी के कर्मचारी पर पिस्तौल तानता नजर आ रहा है, जबकि उसके एक परिजन को कर्मचारी से गाली-गलौज करते हुए उसे बुरी तरह धमकाते देखा जा सकता है। 

गीला और सूखा कचरा को अलग-अलग करने के बात पर हुआ था विवाद

चश्मदीदों का दावा है कि पटेल के घर से गीला और सूखा कचरा मिलाकर इस गाड़ी में डाला जा रहा था और सफाई कर्मचारियों द्वारा इस बात पर आपत्ति जताए जाने को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) आदित्य मिश्रा ने कहा, ‘‘हम इस वीडियो की तसदीक कर समूचे घटनाक्रम के बारे में पता लगा रहे हैं। पूरा घटनाक्रम समझने के बाद ही हम इस पर टिप्पणी कर सकेंगे।’’ 

भाजपा का करीबी बताया जा रहा शख्स

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा, ‘‘हमें संबंधित वीडियो की जानकारी मिली है। अगर हमारे किसी सफाई कर्मचारी के साथ कोई व्यक्ति अकारण झगड़ा करेगा, तो हम उचित कदम उठाएंगे। इंदौर नगर निगम सभी सफाई कर्मचारियों के साथ खड़ा है।’’ उधर, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नीलाभ शुक्ला ने दावा किया कि नगर निगम कर्मचारी पर पिस्तौल तानने वाला शख्स सत्तारूढ़ भाजपा का करीबी है, इसलिए समूचा सरकारी तंत्र इस मामले को रफा-दफा करने में जुट गया है।

ये भी पढ़ें:

Optical Illusion: कमरे में छुपे हुए मेंढक को 15 सेकंड में खोजिए, ढूंढ लिए तो मान जाएंगे कि चील जैसी नजर है आपकी

"कॉलगर्ल के लिए यहां संपर्क करें", पटना स्टेशन पर पोर्न कांड के बाद अब भागलपुर में डिस्प्ले हुआ यह अश्लील विज्ञापन

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।