1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सड़क पर हुए हादसे का इस्तेमाल करके शख्स ने अपना बिजनेस चलाया, वीडियो वायरल

सड़क पर हुए हादसे का इस्तेमाल करके शख्स ने अपना बिजनेस चलाया, वीडियो वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 16, 2024 11:05 pm IST,  Updated : Feb 16, 2024 11:05 pm IST

वायरल हो रहे वीडियो को देखने के बाद आप समझ जाएंगे कि अपना बिजनेस चलाने के लिए किस तरह हर मौके का इस्तेमाल किया जा सकता है।

श्रतिग्रस्त ट्रक में हेलमेट बेचता हुआ शख्स- India TV Hindi
श्रतिग्रस्त ट्रक में हेलमेट बेचता हुआ शख्स Image Source : SOCIAL MEDIA

बिजनेस करना बहुत मुश्किल काम होता है। इसमें रिस्क का चांस ज्यादा होता है इसलिए ज्यादातर लोग बिजनेस से दूर रहना ही पसंद करते हैं। अधिकतर लोग एक ऐसी नौकरी करना पसंद करते हैं जिसमें हर महीने उनके पास एक फिक्स सैलेरी आती रहे। वैसे बिजनेस में रिस्क तो रहता है लेकिन अगर आप अपने दिमाग का पूरा इस्तेमाल कर सकते हैं तो आपका बिजनेस में कभी नुकसान नहीं होगा। अगर ऐसे आपको बात समझ में नहीं आई तो फिर वायरल वीडियो देखने के बाद आप जरूर समझ जाएंगे कि किस तरह दिमाग का इस्तेमाल करना होता है।

वीडियो में ऐसा क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है। उसे देखने के बाद आप भी शख्स के दिमाग की तारीफ करेंगे। वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि किसी जगह पर एक बड़े ट्रक का एक्सिडेंट हो गया है। हादसा इतना बुरा हुआ है कि ट्रक को भारी नुकसान हुआ है। वीडियो रिकॉर्ड करने वाला शख्स फिर धीरे-धीरे ट्रक के पीछले हिस्से की तरफ जाता है। वहां आप देखेंगे कि एक शख्स ट्रक में पीछे हेलमेट रखकर लोगों को बेच रहा है। अब इतना भयानक हादसा देखकर तो हर कोई डर जाएगा और जिसके पास हेलमेट नहीं होगा वो जल्द से जल्द हेलमेट खरीदना चाहेगा। बस लोगों के इस डर और दूसरे के एक्सिडेंट का शख्स ने फायदा उठाया है और अपना बिजनेस कर रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @GANESHV81214930 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है कि, 'क्या बिजनेस आईडिया है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है।

ये भी पढ़ें-

सरदार जी ने इस अंदाज में चलाई Bike कि आपको अपनी आंखों पर नहीं होगा यकीन, देखें हैरान करने वाला Video

पेड़ काटने का तरीका थोड़ा कैजुअल है! Video देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान, SWIGGY ने भी किया रिप्लाई

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।