1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पत्नी ने पूछा- बेबी मैं कैसी लग रही हूं, पति ने दिया बड़ा ही दिलचस्प जवाब, लोग बोले- ड्रम से डर नहीं लगता क्या भाई

पत्नी ने पूछा- बेबी मैं कैसी लग रही हूं, पति ने दिया बड़ा ही दिलचस्प जवाब, लोग बोले- ड्रम से डर नहीं लगता क्या भाई

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Apr 21, 2025 07:47 am IST,  Updated : Apr 21, 2025 07:47 am IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें खाना बना रहे पति से उसकी पत्नी ने अपने लुक के बारे में पूछा था, जिस पर पति ने उसे बड़ा ही दिलचस्प जवाब दिया।

इस पति-पत्नी का वीडियो हो रहा वायरल- India TV Hindi
इस पति-पत्नी का वीडियो हो रहा वायरल Image Source : SOCIAL MEDIA

पति-पत्नी के बीच नोकझोंक तो चलते रहता है। लेकिन कभी-कभी ये हिंसक रूप भी धारण कर लेता है। वैसे भी इन दिनों पत्नी द्वारा पतियों की हत्या की खबरें खूब आ रही हैं। इसी बीच पत्नी की बेवफाई को लेकर लोग दूसरों के मजे भी ले रहे हैं। हाल में जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ उसमें भी कपल के बीच अलग ही लेवल का मनमुटाव देखा गया। 

पति के सामने कुछ ज्यादा ही इतरा रही थी पत्नी

दरअसल, इस वायरल वीडियो में एक पत्नी अपने हाथ में फोन लिए हुए आती है और कैमरे के सामने अपने पति से पूछती है कि बेबी मैं कैसी लग रही हूं। इधर, पति बेचारा किचन में खड़े होकर एक परात में आटा गूंथने की तैयारी कर रहा है। लेकिन जब वह ये देखता है कि वह घर का काम कर रहा है और उसकी पत्नी मजे में मोबाइल से ब्लॉग बना रही है, जिसके बाद उसका माथा ठनक जाता है। वह अपनी पत्नी को जवाब देने के बजाय आटा लगे हाथों से ही उसके मुंह पर खिंचकर एक तमाचा मारता है। जिससे पत्नी के मुंह पर ही आटे का निशान छप जाता है और उसका मुंह पूरे आटे से सन जाता है।

वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो काफी मजेदार है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर @dipusituvideos नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 3 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने देखा और लाखों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर कमेंट करते हुए तमाम लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भाई इस घटना के बाद भी क्या वह आदमी जिंदा है? दूसरे ने लिखा- यह देख पूरे मर्द समाज में खुशी का माहौल है। तीसरे ने लिखा- भाई साहब आपको ड्रम से डर नहीं लगता क्या? ऐसे ही तमाम लोगों ने वीडियो पर कमेंट करते हुए खूब मजे लिए हैं। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढें:

तेज दिमाग वाले हैं तो बताएं इस तस्वीर में कुल कितने ड्राइवर हैं, 99% लोग हो गए फेल

पति से बोला था थोड़ी सी सब्जी लाने को, पूरी दुकान उठा लाए, परेशान भाभी जी को देख लोगों ने दी फिर से बेचने की सलाह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।