1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: उफनती नदी में चट्टान पर खड़े होकर सेल्फी ले रहा था शख्स, अचानक फिसला पैर और फिर...

Video: उफनती नदी में चट्टान पर खड़े होकर सेल्फी ले रहा था शख्स, अचानक फिसला पैर और फिर...

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Apr 20, 2025 07:15 pm IST,  Updated : Apr 20, 2025 07:15 pm IST

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स नदी के बीच एक चट्टान पर खड़े होकर सेल्फी लेने की कोशिश करने लगा, इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसलने के चलते वो पानी में जा गिरा और पानी के तेज बहाव के साथ बहने लगा।

बीच मझधार में फंसा शख्स- India TV Hindi
बीच मझधार में फंसा शख्स Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स उफनती नदी के बीच फंसा हुआ नजर आ रहा है। उसके दोस्त रस्सी के सहारे उसे नदी से बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि नदी में फंसा शख्स सेल्फी लेने के लिए नदी के बीच मौजूद पत्थरों पर चला गया था। जहां उसका पैर फिसला और वह तेज धारा में बह रही नदी में गिर पड़ा। पानी के तेज बहाव के साथ बहने लगा, जिसके बाद उसके दोस्तों ने रस्सी से उसकी जान बचाई। 

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

वायरल वीडियो देखने में बड़ा ही खौफनक लग रहा है। वीडियो देख लोगों की सांसें थम गई। वीडियो को सोशल साइट एक्स पर सिद्धार्थ शुक्ला नाम के यूजर ने अपने अकाउंट @sidhshuk से शेयर किया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शख्स नदी के बीच एक बड़े से चट्टान को पकड़े हुए है। नदी की धार बहुत तेज है। नदी का पानी तेजी से बह रहा है और आसपास कई लोग रस्सी पकड़कर खड़े हैं और उस शख्स को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

सेल्फी का बढ़ता क्रेज और जान जोखिम में डालते लोग

यह वीडियो सेल्फी के बढ़ते क्रेज और इसके खतरों को एक बार फिर उजागर करता है। लोग खतरनाक जगहों पर तस्वीरें लेने के चक्कर में अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं और कई ने इसे शेयर करते हुए दूसरों को सावधान रहने की सलाह दी है। एक यूजर ने लिखा, "सेल्फी के लिए जान से खिलवाड़ करना ठीक नहीं, सुरक्षा पहले होनी चाहिए।" यह घटना एक चेतावनी है कि प्राकृतिक स्थानों पर सावधानी बरतना कितना जरूरी है, खासकर उफनती नदियों और चट्टानों जैसी खतरनाक जगहों पर। सेल्फी का शौक जिंदगी से ज्यादा कीमती नहीं हो सकता, और इस वायरल वीडियो ने एक बार फिर यह सबक सिखाया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढें:

तेज दिमाग वाले हैं तो बताएं इस तस्वीर में कुल कितने ड्राइवर हैं, 99% लोग हो गए फेल

पति से बोला था थोड़ी सी सब्जी लाने को, पूरी दुकान उठा लाए, परेशान भाभी जी को देख लोगों ने दी फिर से बेचने की सलाह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।