1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इन जेलों में कैदी जीते हैं लग्जरी लाइफ, एक में तो परिवार के साथ भी रह सकते हैं

इन जेलों में कैदी जीते हैं लग्जरी लाइफ, एक में तो परिवार के साथ भी रह सकते हैं

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : May 12, 2023 03:51 pm IST,  Updated : May 12, 2023 03:51 pm IST

ये जेल दुनिया के सबसे शानदार जेल हैं। यहां कैदी अपने आपको किसी मेहमान से कम नहीं समझता। इनकी इतनी अच्छे से मेहमनावाजी जो होता है।

बस्टॉय प्रिजन, नॉर्वे- India TV Hindi
बस्टॉय प्रिजन, नॉर्वे Image Source : SOCIAL MEDIA

जेल का नाम सुनते ही हमारे मन में यहीं ख्याल आता है कि इस जगह पर सजा काटनी है। बेहद ही कम सुविधाओं में रहना और 24 घंटे एक चार दिवारी के अंदर ही बंद रहना। लेकिन दुनिया में कुछ जेल ऐसे भी हैं जहां आपको सजा भुगतने पर बिल्कुल भी अफसोस नहीं होगा। तो चलिए आज आपको कुछ ऐसे ही जेलों के बारे में बताते हैं। जहां बंद कैदी को हर तरह की सुविधाएं दी जाती हैं। पर्सनल रूम से लेकर हर फैसिलिटी उन्हें दी जाती है।   

बस्टॉय प्रिजन, नॉर्वे

बस्टॉय प्रिजन, नॉर्वे
Image Source : SOCIAL MEDIAबस्टॉय प्रिजन, नॉर्वे

नॉर्वे के Osloford में मौजूद बस्टॉय आइलैंड पर बना यह जेल दुनिया के आलिशान जेलों में से एक है। इस जेल में कैदियों को कई सुविधाएं दी जाती हैं। मनोरंजन के भी यहां पर भरपूर साधन है। टेनिस, घुड़सवारी, फिशिंग और सनबाथ जैसी कई सुविधाओं से लैस इस जेल में कैदियों को जरा भी यह अहसास नहीं होता कि वे जेल में हैं। यहां पर कैदियों को जेल के अंदर नहीं बल्कि कॉटेज में रखा जाता है।

HMP अडडेवेल्ल, स्कॉटलैंड

HMP अडडेवेल्ल, स्कॉटलैंड
Image Source : SOCIAL MEDIAHMP अडडेवेल्ल, स्कॉटलैंड

इस जेल को लर्निंग प्रिजन भी कहा जाता है। यहां पर कैदियों को हफ्ते में 40 घंटे कोई न कोई नई स्किल सिखाई जाती है। जिससे ये कैदी बाहर निकलने के बाद अच्छी कमाई कर सकें और एक अच्छी लाइफ जी सकें।

ओटागो करेक्शन फैसिलिटी, न्यूजीलैंड

ओटागो करेक्शन फैसिलिटी, न्यूजीलैंड
Image Source : SOCIAL MEDIAओटागो करेक्शन फैसिलिटी, न्यूजीलैंड

इस जेल में भी कैदियों के स्किल डेवल्पमेंट पर ध्यान दिया जाता है। उसे किसी न किसी एक्टिविटी में इतना एक्सपर्ट बना दिया जाता है कि जब वह जेल से बाहर जाए तो एक अच्छी जिंदगी जीने वाला शख्स बन सके। 

जस्टिस सेंटर लोबेन, ऑस्ट्रिया

जस्टिस सेंटर लोबेन, ऑस्ट्रिया
Image Source : SOCIAL MEDIAजस्टिस सेंटर लोबेन, ऑस्ट्रिया

ऑस्ट्रिया के इस जेल में हर कैदी को एक पर्सनल रूम दिया जाता है। इसके साथ ही उन्हें प्राइवेट बाथरूम भी मिलता है। कैदियों के रूम में एक किचन और एक टीवी भी होता है। सभी कैदियों को जिम और बास्केटबॉल कोर्ट की सुविधा भी दी जाती है।

अरजुएज़ प्रिजन, स्पेन

अरजुएज़ प्रिजन, स्पेन
Image Source : SOCIAL MEDIAअरजुएज़ प्रिजन, स्पेन

इस जेल में कैदी अपने परिवार के साथ भी रह सकते हैं। जिनके बच्चे छोटे हैं उन्हें यह सुविधा दी जाती है ताकि वह अपने पैरेंटहुड से वंचित न रह जाएं। बच्चों के लिए इस जेल में पार्क से लेकर स्कूल तक हर चीज की सुविधा है।

चैंप डोलों प्रिजन, स्विट्ज़रलैंड

जेविए ह्लसबयूटेल प्रिजन, जर्मनी
Image Source : SOCIAL MEDIAजेविए ह्लसबयूटेल प्रिजन, जर्मनी

इस जेल में जब आप जाएंगे तो देखेंगे कि यहां पर कैदी एक रूम में रहते हैं। एक कमरे में 3 कैदियों को रखा जाता है। ये कमरे किसी भी होटल के कमरों से कम नहीं होते।

जेविए ह्लसबयूटेल प्रिजन, जर्मनी

चैंप डोलों प्रिजन, स्विट्ज़रलैंड
Image Source : SOCIAL MEDIAचैंप डोलों प्रिजन, स्विट्ज़रलैंड

इस जेल में रहने वाले कैदियों को घर में मिलने वाली सारी सुविधाएं दी जाती हैं। दुनिया के बेस्ट प्रिजन में इसका भी नाम शुमार है।

सोलंटना प्रिजन, स्वीडन

सोलंटना प्रिजन, स्वीडन
Image Source : SOCIAL MEDIAसोलंटना प्रिजन, स्वीडन

इस जेल में कैदियों के लिए प्राइवेट सेल आरामदायक बेड, अटैच बाथरुम, और किचन की सुविधा दी जाती है।

ये भी पढ़ें:

सबसे ज्यादा इन देशों में दी जाती है मौत की सजा

दमाद ने दहेज में मांग ली मोटरसाइकिल, ससुर जी ने चप्पल निकाल कर पीटा, देखें ये Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।