1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'ससुराल में क्या होगा तेरा?' खाना न बनाने पर मां-बेटी के बीच जमकर हुई बहस; Video ने मचाया तहलका

'ससुराल में क्या होगा तेरा?' खाना न बनाने पर मां-बेटी के बीच जमकर हुई बहस; Video ने मचाया तहलका

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : May 24, 2026 02:49 pm IST,  Updated : May 24, 2026 02:52 pm IST

Mother Daughter Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों मां-बेटी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें मां बेटी पर ये कहते हुए थप्पड़ों की बरसात करती दिख रही हैं कि, 'ससुराल में क्या होगा तेरा?'

Mother Daughter Video, Mother Beat Daughter, Aaj Ka Viral Video, Viral Video, Viral News, News in Hi- India TV Hindi
मां ने की बेटी की पिटाई। Image Source : X/@KRITICAL_62

Mother Daughter Video : मां-बेटी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। प्रैंक या किसी सरप्राइज से जुड़े वीडियो तो खूब पसंद किए जाते हैं। मगर, एक वीडियो इन​ दिनों सोशल मीडिया पर बहस का विषय बन गया है। इस वीडियो में मां और बेटी के बीच तीखी बहस होती दिख रही है।

एक्स पर शेयर किया गया वीडियो 

इस पोस्ट को इस कैप्शन के साथ साझा किया गया था, 'उसकी मां और भाई पर शर्म आती है। उन्हें उसके साथ दुर्व्यवहार करने का कोई अधिकार नहीं है; वह बस अपने प्रेमी से बात कर रही थी और उसने कुछ भी गलत नहीं किया।' इस वीडियो को एक्स पर @Kritical_62 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वायरल वीडियो की शुरुआत में लड़की का भाई उससे सवाल करता है, 'कान में लीड लगाकर क्या कर रही हो?' कुछ ही देर बाद, मां बेटी को थप्पड़ मार देती हैं, जिससे कमरे में ज़ोरदार बहस शुरू हो जाती है। बेटी बेहद परेशान दिख रही थी और बार-बार यही कह रही थी कि वह पढ़ाई कर रही थी। अपनी बात समझाने की कोशिश करते हुए उसने कई बार कहा, 'मैं पढ़ रही थी।' मां के मुताबिक, वह कुछ देर पहले ही घर लौट आई थी और बेटी को आवाज़ दे रही थी, लेकिन लड़की को सुनाई नहीं दे रहा था क्योंकि उसने ईयरफोन लगा रखे थे। किताबों की ओर इशारा करते हुए बेटी कहती है कि, "अरे मैं पढ़ रही थी, ये देख लो पढ़ रही थी।" फिर भाई पूछता है कि अगर वह पढ़ रही थी तो उसने ईयरफोन क्यों लगा रखे थे, तभी मां उसके कानों से ईयरफोन हटाने की कोशिश करती है। मां बहस के दौरान कहती है, 'तब से मैं कह रही हूं तुझे आवाज ही नहीं आ रही।' आरोपों से निराश होकर, बेटी अपनी किताब दीवार पर फेंक देती है और कहती है, 'अरे पढ़ रही थी, दिमाग खराब कर रहे हो बेमतलब का।'

खाना न बनाने चढ़ा मां का पारा 

मामला तब और बढ़ गया जब मां ने अपनी बेटी पर आरोप लगाया कि उसके घर में न रहने पर उसने खाना नहीं बनाया। जवाब में बेटी ने साफ-साफ कहा, 'खुद करो ना अपना काम।' तब मां ने उसके भविष्य के बारे में सवाल करते हुए पूछा, 'ससुराल में तेरा क्या होगा?' इस पर बेटी कहती है कि, 'जो तुम्हारा हो रहा है वही होगा मेरा।' एक समय पर, मां अपने बेटे की ओर मुड़ती है, जो पूरी घटना को रिकॉर्ड कर रहा था और पूछती है, 'तू कह नहीं सकता था कि सब्जी बना ले?' 

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस 

ये वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स दो धड़ों में बंट गए जिसमें कुछ ने मां का समर्थन किया और कुछ ने बेटी की प्राइवेसी भंग करने का आरोप लगाया। एक यूजर ने लिखा कि, 'जो लड़की अपनी मां और परिवार का सम्मान नहीं कर सकती, वह एक बहुत बड़ा खतरा है। माता-पिता के फैसले गलत हो सकते हैं, लेकिन उनकी मंशा कभी गलत नहीं होती। उनके पास उससे कहीं अधिक जीवन का अनुभव है और वे कभी नहीं चाहेंगे कि उनकी बेटी गलत रास्ते पर चले।' दूसरे ने कहा कि, 'एक लड़की अपनी मां से कितना भी प्यार क्यों न करे, वह कभी भी हूबहू उनकी तरह नहीं बनना चाहती। और एक लड़का अपने पिता से कितना भी डांट-फटकार खाए या मार खाए, दिल ही दिल में वह उनका सम्मान करता है।' तीसरे ने कहा कि, 'जो लड़की किसी अस्थायी रिश्ते के लिए अपनी मां की बात नहीं मानती, उस पर कभी भरोसा नहीं करना चाहिए।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'यार जब पढ़ाई के लिए अलग रूम लिया है तो पढ़ाई करे ना बॉयफ्रेंड से बात करना जरूरी है जब कुछ हो जाए तो बाद में मैं बैड पेरेंटिंग बोलूंगी।'

बेटी के समर्थन में भी उतरे यूजर्स 

वायरल वीडियो में मां से मार खाती लड़की को देख कई लोगों ने ​लड़की का समर्थन किया। एक यूजर ने लिखा कि, 'माता-पिता को इस तरह जबरदस्ती घुसने और दुर्व्यवहार करने का कोई अधिकार नहीं है, वह एक व्यक्ति है। पहले उन्हें तमीज़ और एकांत का ज्ञान होना चाहिए।' दूसरे ने कहा कि, 'उसकी मां और भाई पर शर्म आती है। उन्हें उसके साथ दुर्व्यवहार करने का कोई अधिकार नहीं है; वह बस अपने प्रेमी से बात कर रही थी और उसने कुछ भी गलत नहीं किया।' एक और यूजर ने कहा कि, 'प्राइवेसी का उल्लंघन करना सबसे घृणित काम है।' एक और ने लिखा कि, 'भाई, उसकी नाटकबाजी करने वाली मां और भाई को देखो; इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि वह उनके साथ ऐसा व्यवहार कर रही है।' 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
हद है! गर्मी में ज्यादा AC चलाने पर मकान मालिक ने किराएदार को कहा 'बेवकूफ,' यूजर्स ने निकाली भड़ास

'यहां सब EMI के पीछे भाग रहे...' 14 साल बाद नोएडा से घर लौटते लड़के को देख बोले यूजर्स, VIDEO
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।