1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'ऐसे दोस्त हों तो दुश्मनों की क्या जरूरत', बर्थडे पर दोस्तों ने केक में रख दिया बम, कैंडल जलाते ही हुआ ब्लास्ट

'ऐसे दोस्त हों तो दुश्मनों की क्या जरूरत', बर्थडे पर दोस्तों ने केक में रख दिया बम, कैंडल जलाते ही हुआ ब्लास्ट

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jan 06, 2025 03:55 pm IST,  Updated : Jan 06, 2025 03:55 pm IST

लड़के के जन्मदिन पर उसके कुछ दोस्तों ने उसके साथ ऐसा भद्दा मजाक कर डाला कि वह खौफ में आ गया। दरअसल, लड़के के दोस्त उसके बर्थडे पर काटने के लिए जो केक लेकर आए थे, उसके अंदर एक बम था। जो केक के ऊपर लगे कैंडल जलाते ही ब्लास्ट हो गया।

बर्थडे सेलिब्रेशन के वक्त हुआ धमाका- India TV Hindi
बर्थडे सेलिब्रेशन के वक्त हुआ धमाका Image Source : SOCIAL MEDIA

दोस्तों में मजाक मस्ती तो चलते रहती है। लेकिन लड़कों का मजाक बहुत ही खतरनाक होता है, लड़के मजाक-मजाक में ही कब मौत से खेल जाते हैं, उन्हें पता भी नहीं चलता। कुछ ऐसा ही किया कुछ दोस्तों ने अपने यार के जन्मदिन पर। उन्होंने बर्थडे वाले दिन ही अपने दोस्त के साथ ऐसा भद्दा मजाक किया कि एक पल के लिए उसे अपनी मौत ही दिख गई। दोस्तों की मस्ती का ये वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोगों का मानना है कि जब आपके ऐसे दोस्त हों तो आपको दुश्मनों की कोई जरूरत नहीं है।

दोस्तों ने केक में रखा बम, कैंडल जलाते ही हुआ ब्लास्ट

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़का अपना बर्थडे मना रहा है। बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए उसके दोस्त उसके लिए केक लेकर आए हुए हैं। लड़का बर्थडे वाली टोपी पहने केक पर लगे स्पार्कल कैंडल को पहले जलाता है। कैंडल जलते ही आग के फव्वारे फेंकने लगता है। जिससे लड़का डर जाता है और वह केक छोड़ पीछे हट जाता है। केक पर जल रहा स्पार्कल कैंडल जैसे ही बुझता है। वैसे ही थोड़ी देर बाद केक के अंदर रखा बम ब्लास्ट हो जाता है। बम के फटते ही केक के चिथड़े उड़ जाते हैं। जिसके बाद बर्थडे बॉय डरा सहमा कमरे के एक कोने में दुबक जाता है।

लोगों ने इस तरह के मजाक-मस्ती को बताया जानलेवा

इस भारी-भरकम मजाक वाले वीडियो को इंस्टाग्राम पर @_fanny_xyz नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक तमाम लोगों ने देखा और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- दोस्तों का मजाक कब भारी पड़ जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। दूसरे ने लिखा- ऐसा मजाक जानलेवा हो सकता है। मस्ती करने के चक्कर में लड़के की जान भी जा सकती थी। तीसरे ने लिखा- लो भाई अच्छे से मन गया बर्थडे। 

ये भी पढ़ें:

छोटी सी जमीन पर तान दिया बड़ा सा मकान, Video देख लोग मांग रहे इंजीनियर का नंबर

Video: शेरनी मां को बुलाने के लिए नन्हे शेर ने लगाई दहाड़, क्यूटनेस पर फिदा हुए लोग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।