1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Optical Illusion: अगर तेज दिमाग वाले हैं तो जेल से भागने में इस कैदी की मदद कीजिए

Optical Illusion: अगर तेज दिमाग वाले हैं तो जेल से भागने में इस कैदी की मदद कीजिए

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jul 10, 2023 06:55 pm IST,  Updated : Jul 10, 2023 06:55 pm IST

सोशल मीडिया पर Optical Illusion वाली तस्वीरें खूब वायरल होती हैं। ऐसी ही एक ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीर हम आपके लिए लेकर आए हैं। जिसमें दी गई पहेली आपको सुलझानी है।

Optical Illusion- India TV Hindi
किस रास्ते से ये कैदी सुरक्षित निकल पाएगा? Image Source : BRIGHT SIDE

Optical Illusion वाली तस्वीरें अक्सर आंखों को धोखा दे देती हैं। लोग समझ नहीं पाते हैं कि आखिर तस्वीर में सही क्या है और गलत क्या? जो हम देखते हैं तस्वीर ठीक उसके उलट होती है। जब तक उसे गौर से न देखों और जबतक अपने दिमाग के घोड़े न दौड़ाओ तब तक ये तस्वीरें किसी भी इंसान के लिए उसके समझ से बाहर ही है। इन तस्वीरों में ऐसी कई पहेलियां होती हैं जिन्हें सुलझाने में अच्छे-अच्छे लोगों का दिमाग खराब हो जाता है। कई पहेलियां तो ऐसी होती हैं जिन्हें देखने के बाद लगता है कि इनका कोई सही उत्तर नहीं हो सकता।

कैदी को सुरक्षित निकालें

आज आपके लिए एक ऐसी ही तस्वीर लेकर हम हाजीर हैं जिसमें दी गई पहेली बहुत ही दिलचस्प और काफी ट्रिकी है। सबसे पहले तस्वीर को देखिए। तस्वीर में एक कादी दिख रहा होगा। कैदी को जेल से भागना है। उसके सामने तीन रास्ते हैं। एक में भूखे कुत्ते दरवाजे पर खड़े हैं। दूसरे में एक टाइम बॉम्ब रखा गया है जो कि 5 मिनट में फटने वाला है और तीसरे में एक गार्ड बंदूक लेकर खड़ा है। अब बताइए कि चोर को किस रास्ते से भागना चाहिए। अब आप अपना दिमाग लगाइए और इस पहेली का उत्तर दीजिए।

Optical Illusion
Image Source : BRIGHT SIDEकिस रास्ते से ये कैदी सुरक्षित निकल पाएगा?

ये है सबसे सुरक्षित रास्ता

उम्मीद है कि आपने इस पहेली को सुलझा लिया होगा। अगर आपने नहीं सुलझाया तो कोई बात नहीं हम आपकी मदद के लिए हैं। चलिए हम आपको बताते हैं कि कैदी को किस रास्ते से भागना चाहिए। कैदी को भागने के लिए सबसे सुरक्षित रास्ता दूसरा रास्ता है। जिसमें टाइम बॉम्ब रखा हुआ है। क्योंकि वह बम अगले 5 मिनट में फटेगा तब तक तो कैदी जेल से भागकर कहीं दूर निकल जाएगा। 

ये भी पढ़ें:

Love You Zindagi...स्कूल का प्यार 60 साल बाद हुआ मुकम्मल, शख्स ने क्रश को घुटने पर बैठकर किया प्रपोज

किंग कोबरा और अजगर के बीच हुई भीषण जंग, अंत में दोनों की दर्दनाक मौत, IFS ऑफिसर ने सोशल मीडिया पर किया शेयर

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।