1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. यात्रीगण कृपया ध्यान दें! इस आवाज के पीछे की सच्चाई जान हो जाएंगे हैरान, वायरल हुआ वीडियो

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! इस आवाज के पीछे की सच्चाई जान हो जाएंगे हैरान, वायरल हुआ वीडियो

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 03, 2024 03:31 pm IST,  Updated : Jan 03, 2024 03:31 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा जिसे देखने के बाद आपका चौंकना तय है। दरअसल वीडियो में एक शख्स महिला की आवाज में आने वाली ट्रेनों की जानकारी दे रहा है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : SOCIAL MEDIA

आज भी भारत में अधिकतर लोग ट्रेन से सफर करना पसंद करते हैं। अगर आप भी ट्रेन से सफर करते हैं तो आपने ध्यान दिया होगा कि यात्रियों की सुविधा के लिए हर प्लेटफॉर्म पर लाउड स्पीकर लगे होते हैं। इन स्पीकर्स के माध्यम से वहां बैठे रेलवे स्टाफ समय-समय पर यात्रियों को आने वाली ट्रेन की जानकारी देते रहते हैं। मगर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद आप आंखी खुली की खुली रह जाएंगी।

वायरल वीडियो देखकर हो जाएंगे हैरान

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसे देखने के बाद आपका सिर चकरा जाएगा। वीडियो में नजर आ रहा है कि रेलवे का एक कर्मचारी माइक के पास बैठकर यात्रियों को आने वाली ट्रेनों की जानकारी दे रहा है। अब आप सोचेंगे कि इसमें हैरान होने वाली क्या बात है, यह सुविधा तो हर स्टेशन पर रेलवे द्वारा दी जाती है। तो बता दें कि इसमें हैरान करने वाली बात उस कर्मचारी की आवाज है। दरअसल यह शख्स महिला की आवाज में ट्रेनों की जानकारी दे रहा है। वीडियो महाराष्ट्र का है क्योंकि शख्स मराठी में बोलते हुए नजर आ रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि यह सच है या फिर रील बनाने के लिए आवाज पर लिप्सिंग की गई है।

लोगों ने क्या कहा?

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को unexplored_vasai नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2.4 मिलियन लोगों ने देख लिया है। इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये तो रियल लाइफ गूगली है। दूसरे यूजर ने लिखा- मुझे चक्कर आ रहा है। वहीं एक यूजर ने यह दावा किया कि, 'यह सच नहीं है, मूल रूप से शुरुआत में यह मराठी गायिका वैशाली सामंत की आवाज थी। ऐसा हो सकता है कि अब वे इसे डब कर रहे हों क्योंकि कई प्रतिस्पर्धी हैं।'

यहां देखें वायरल वीडियो

ये भी पढ़ें-

छुट्टी मारने का कोई अच्छा Excuse बता दो! सवाल पढ़कर शख्स ने बताई गजब की ट्रिक, Video हुआ खुब वायरल

2023 Wrapped: महिला ने करीब 50 कंपनियों में किया अप्लाई मगर सब ने कर दिया रिजेक्ट, बताया क्यों?

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।