बच्चा हो या फिर कोई बड़ा, हर किसी को जादू देखना काफी पसंद होता है। बच्चों को छोड़ दें तो हर किसी को यह पता है कि जादू जैसा कुछ नहीं होता है। जादूगर बस अपने हाथों का कमाल दिखाकर लोगों को आकर्षित करते हैं और अपना फैन बना लेते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि हम जादू की बात क्यों कर रहे हैं। तो बता दें कि जादू की बात इसलिए हो रही है क्योंकि एक शख्स ने वीडियो बनाकर जादूगरों की पोल खोल दी है। इस वायरल वीडियो को देखने के बाद आप भी जादू कर सकते हैं।
Related Stories
जादूगर का खुल गया पोल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स मनी हाइस्ट वाला मास्क पहनकर जादू करके दिखाता है। शख्स एक लाल कपड़े को अपने हाथ से आर-पार करके दिखाता है। पहले तो शख्स एक ड्रिल मशीन लेकर अपने हाथ की तरफ इशारा करता है जैसे वो अपने हाथ में छेद करेगा। इसके बाद वह कपड़े को आर-पार करके दिखाता है। लेकिन कुछ देर बात वह इसका राज सभी के सामने खोल देता है। दरअसल इसके लिए जादूगर एक प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। वो उसे अपने हाथ में लगा देते हैं और कपड़ा उसके द्वारा दूसरी तरफ निकलाते हैं। अगर आपको यह पढ़कर समझ नहीं आया तो एक बार वायरल वीडियो को देख लीजिए।
यहां देखें वायरल वीडियो
इस वीडियो को देखने के बाद अब तो आप समझ गए होंगे कि जादूगर कैसे आपको बेवकूफ बनाते हैं। इसके अलावा आपको यह भी समझ में आ गया होगा कि क्यों जादूगर कपड़े को पूरी तरह से आर-पार नहीं करते हैं। अगर ऐसा कर देंगे तो हाथ में लगा वह प्रोडक्ट दिख जाएगा और उनकी पोल खुल जाएगी।
लोगों ने क्या कहा?
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर themaskmagic नाम के पेज ने शेयर किया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 लाख 70 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा-मतलब इतने साल से हमें पागल बनाया जा रहा था। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई क्यों जादूगरों की रोजी पर लात मार रहा है। एक यूजर ने लिखा- थैंक गॉड, सबसे बड़ा राज खुल गया।
ये भी पढ़ें-
Video: गुरुग्राम में दिनदहाड़े घर के अंदर घुसा तेंदुआ, खौफनाक वीडियो आया सामने
सिर्फ मोबाइल ही मोबाइल, नए साल पर आतिशबाजी के साथ-साथ ये नजारा भी हो गया कैद