1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शादी में चोरी करते चोरों को लोगों ने पकड़ा, उसके बाद की जमकर कुटाई, Video हो गया वायरल

शादी में चोरी करते चोरों को लोगों ने पकड़ा, उसके बाद की जमकर कुटाई, Video हो गया वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 12, 2024 10:32 am IST,  Updated : Mar 12, 2024 10:32 am IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा जिसे देखने के बाद चोर लोग चोरी करने से तौबा ही कर लेंगे। चोरों की जमकर पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है।

चोरों की लोगों ने की खूब पिटाई- India TV Hindi
चोरों की लोगों ने की खूब पिटाई Image Source : SOCIAL MEDIA

हर दिन सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते हैं। कुछ वीडियो में लोग पब्लिक प्लेस पर डांस करते हुए नजर आते हैं तो कुछ वीडियो में लोग अजीबो-गरीब हरकत करते हुए दिखाई देते हैं। ऐसे कई वीडियो हर दिन वायरल होते हैं। मगर इनके अलावा सोशल मीडिया पर लड़ाई-झगड़े और पिटाई का भी वीडियो काफी वायरल होता है। इस समय कुछ चोरों की पिटाई का एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि चोर कहां और क्या चुराने के लिए गए थे और पकड़े जाने पर उनके साथ क्या हुआ।

बाइक की चोरी करते पकड़े गए

माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @gharkekalesh ने एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में कुछ लोगों ने दो लोगों को पकड़ा है और उन्हें मार रहे हैं। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है कि, 'जिसकी बहन की शादी थी उसी की बाइक चुरा रहे थे, कूट दिए गए।' यह पढ़कर साफ हो जाता है कि किसी शादी में दोनों चोरी के इरादे से गए थे मगर लोगों ने उन्हें चोरी करते हुए पकड़ लिया। उसके बाद चोरों की जमकर पिटाई की है। वीडियो में आप चोरों की पिटाई होते हुए साफ देख सकते हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

खबर लिखे जाने तक वीडियो को 7 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोग कमेंट सेक्शन में खूब मजे लेते हुए कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- धीरे-धीरे मारो भाई। दूसरे यूजर ने लिखा- चप्पल की पिटाई, बेस्ट पिटाई है। तीसरे यूजर ने लिखा- चप्पल और मजबूत लेनी चाहिए थी। वहीं एक यूजर ने लिखा- शादियों में भी चोरी।

ये भी पढ़ें-

Free Drink के लिए कैफे ने रखी एक मुश्किल टास्क, लड़के ने पलक झपकते ही कर दिया पूरा, देखें Video

नागालैंड के मंत्री को भाया शख्स के चाय बेचने का तरीका, Video देखकर लोगों ने भी दिया रिएक्शन

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।