1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गाड़ी के पीछे लगे पोस्टर पर दुल्हन का नाम पढ़कर हंसने लगे लोग, फोटो हो रही है खूब वायरल

गाड़ी के पीछे लगे पोस्टर पर दुल्हन का नाम पढ़कर हंसने लगे लोग, फोटो हो रही है खूब वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 25, 2024 12:49 pm IST,  Updated : Apr 25, 2024 12:49 pm IST

सोशल मीडिया पर एक फोटो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस फोटो में एक पोस्टर नजर आ रहा है जिस पर दूल्हा और दुल्हन का नाम लिखा हुआ है।

वायरल हो रही फोटो- India TV Hindi
वायरल हो रही फोटो Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बड़ी अजीब है। यहां किस दिन क्या नजर आ जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन सोशल मीडिया पर अलग-अलग वीडियो और पोस्ट वायरल होते रहते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग अलग-अलग तरह से रिएक्ट करते हैं। किसी वायरल वीडियो को देखने के बाद लोगों को गुस्सा आता है तो किसी वीडियो को देखने के बाद लोग उसकी तारीफ करने लगते हैं। कुछ वायरल पोस्ट लोगों को हैरान कर देते हैं तो वहीं कुछ फोटो लोगों के हंसने का कारण बन जाते हैं। इस समय एक ऐसा ही फोटो वायरल हो रही है। आइए आपको बताते हैं कि फोटो में क्या नजर आ रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो

इंस्टाग्राम पर एक फोटो काफी वायरल हो रही है। इस फोटो में बारात में जा रही एक गाड़ी नजर आ रही है। जैसा की आप जानते हैं कई जगहों पर बारात में जाने वाली गाड़ियों पर पोस्टर लगाया जाता है और उसपर दूल्हा-दुल्हन का नाम लिखा होता है। इस फोटो में भी एक ऐसा ही पोस्टर नजर आ रहा है। लेकिन पहली नजर में अधिकतर लोग इस नाम को गलत समझ रहे हैं और इसी कारण यह वायरल हो रहा है। वायरल फोटो में नजर आने वाले पोस्ट पर "अनिल संग समरया" लिखा है लेकिन लोग इसे "अनिल संग समस्या" पढ़ रहे हैं। लोग दुल्हन के नाम को समस्या पढ़कर उसी के मुताबिक कमेंट भी कर रहे हैं।

यहां देखें वायरल पोस्ट

इस पोस्ट को इंस्टाग्राम पर expired.______ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। अकाउंट यूजर ने पोस्ट पर लिखा है, 'पूरे गाने बाजे के साथ समस्या को घर लाने जा रहा है भाई।' इस पोस्ट को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- उसके नाम में ही समस्या है, उसमें कितनी होगी समस्या। दूसरे यूजर ने लिखा- अनिल की समस्या अनिल जाने। तीसरे यूजर ने लिखा- अनिल तुम्हारे घर समस्या आने वाली है। वहीं एक यूजर ने लोगों को समझाने के लिए कमेंट करते हुए लिखा- भाई उसको सही से पढ़ो, वो समस्या नहीं Samraya है।

ये भी पढ़ें-

बेवकूफी की भी हद है! शख्स ने छोटे बच्चे के हाथ में दे दिया बाइक का हैंडल, Video हो रहा है वायरल

लोगों को सतर्क करने के लिए दिल्ली पुलिस ने फॉलो किया नया ट्रेंड, Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।