1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: क्या पागलपन है! मरी हुई व्हेल मछली के शरीर पर नाचते हुए दिखे लोग, लोगों ने कमेंट कर चेताया

Video: क्या पागलपन है! मरी हुई व्हेल मछली के शरीर पर नाचते हुए दिखे लोग, लोगों ने कमेंट कर चेताया

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Aug 27, 2024 08:51 am IST,  Updated : Aug 27, 2024 08:52 am IST

सोशल मीडिया पर एक से एक चौंका देने वाले वीडियो देखने को मिलते रहते हैं। हाल में ही ऐसा ही एक चौंका देने वाला वीडियो देखने को मिला जिसमें एक मरी हुई व्हेल मछली की शरीर पर दो लोग मस्ती करते हुए दिखाई पड़े। ये लोग मरी हुए व्हेल के शरीर पर डांस कर रहे थे।

मरी हुई मछली की शरीर पर डांस करता शख्स- India TV Hindi
मरी हुई मछली की शरीर पर डांस करता शख्स Image Source : SOCIAL MEDIA

समुद्र में रहने वाली व्हेल मछलियां एब खत्म होने की कागार पर हैं। इनकी संख्या दिन प्रति दिन कम होती जा रही है। इनके इस हालत की वजह हम मनुष्य ही हैं। खैर स्वार्थी मनुष्य को इन सब चीजों से कोई पर्ख नहीं पड़ता, बस इस धरती पर उनके ऐशो आराम में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। व्हेल मछलियां दिन प्रति दिन तो मरती ही जा रही हैं लेकिन इतना क्या कम था जो अब मरी हुई व्हेल मछली के शरीर को भी लोगों ने नहीं छोड़ा। जी हां, कुछ लोगों का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जो एक मरी हुई व्हेल मछली के शरीर पर डांस कर रहे हैं।

व्हेल की डेड बॉडी पर नाचते दिखे लोग

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि समुद्र किनारे एक मरी हुई व्हेल मछली की डेड बॉडी पानी के ऊपरी सतह पर तैर रही है। मछली की डेड बॉडी पर दो लोगों को डांस करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में देखकर यह मालूम पड़ता है कि मरने वाली व्हेल मछली बहुत ही विशालकाय थी। कैमरे में उसकी डेड बॉडी भी समुद्र में खड़े किसी बड़े सी चट्टान की तरह दिखाई दे रही है। ऐसा कहा जाता है कि व्हेल मछलियां मरने के बाद भी बहुत खतरनाक होती हैं। दरअसल, मरने के बाद व्हेल मछलियां समन्दर के किनारे आ जाती है। इन मछलियों के मरने के बाद उनके शरीर में कभी भी विस्फोट हो सकता है। विस्फोट होने की वजह से इनका शरीर फट जाता है। इसके बावजूद भी इन दो लोगों की मस्ती नहीं थम रही। शायद ये हो सकता है कि इन लोगों को इस बात की जानकारी ना हो। वहीं, व्हेल मछली की डेड बॉडी के पास खड़े एक जहाज पर मौजूद व्यक्ति इन दोनों लोगों की हरकतों का वीडियो बना रहा है।

लोगों ने कमेंट कर ऐसी हरकतों को बताया खतरनाक

वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 2 करोड़ तीस लाख लोगों ने देखा है। जबकि 69 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। वहीं कई अन्य लोगों ने व्हेल मछलियों से जुड़ी रोचक जानकारियां और वीडियो कमेंट बॉक्स में शेयर की हैं।  

ये भी पढ़ें:

जन्माष्टमी पर वायरल हुआ तेजप्रताप यादव का भौकाली अंदाज, Video देख लोग बोले - इसी का तो हमें इंतजार था

नन्हें-नन्हें चूजों के साथ क्यूट सी इस बच्ची का Video दिन बना देगा आपका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।