1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शख्स ने एक साथ 38 कुत्तों को टहलाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, बोला - यह मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा दिन

शख्स ने एक साथ 38 कुत्तों को टहलाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, बोला - यह मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा दिन

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Oct 19, 2024 06:59 pm IST,  Updated : Oct 19, 2024 06:59 pm IST

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक शख्स की तस्वीर शेयर की है। जिसमें वह एक साथ कई कुत्तों को टहलाते हुए नजर आ रहा है।

कुत्तों को टहलाते हुए मिशेल रूडी- India TV Hindi
कुत्तों को टहलाते हुए मिशेल रूडी Image Source : SOCIAL MEDIA

आपको पता होगा कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड एक ऐसी किताब है, जिसमें लोगों के अनोखे कारनामे रिकॉर्ड के रूप में दर्ज होता है। यहां अपना नाम दर्ज करवाने के लिए लोगों को कुछ ऐसा कर के दिखाना होता है जो पूरी दुनिया में किसी ने नहीं किया हो। अगर वह शख्स ऐसा करने में कामयाब हो जाता है तो उसका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो जाता है। अब इस शख्स को ही देख लीजिए जिसका नाम गिनीज वर्ल्ड बुक में इस वजह से दर्ज हो गया क्योंकि उसने एक साथ 38 कुत्तों को वॉक पर ले गया था। 

शख्स ने एक साथ 38 कुत्तों को टहलाया

इस शख्स का नाम मिशेल रूडी है। जो डॉग लवर है। मिशेल रूडी ने हाल में ही एक साथ सबसे अधिक कुत्ता टहलाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड किसी और के नाम पर था जिसने एक बार में 36 कुत्तों को टहलाकर 5 सितम्बर को यह वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। वह शख्स साउथ कोरिया का रहने वाला था और उसका नाम था चुंगचेओंगबुक-डो। लेकिन अब मिशेल रूडी ने उस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए उस खिताब को अपने नाम कर लिया है। मिशेल के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड वाले कारामात को गिनीज वर्ल्ड बुक ने खुद अपने X हैंडल पर उनकी तस्वीर को शेयर किया है। जिसमें बताया गया है कि मिशेल को करीब 1 किमी (0.6 मील) तक सभी कुत्तों को घुमाना पड़ा और इस दौरान सभी कुत्तों के गले में पट्टा डला हुआ था। 

कुत्तों को टहलाते हुए मिशेल रूडी
Image Source : SOCIAL MEDIAकुत्तों को टहलाते हुए मिशेल रूडी

बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

जिन कुत्तों को मिशेल ने टहलाया था वे सभी आवारा कुत्ते थे, जिन्हें KK9R नाम के एक एजेंसी ने शेल्टर होम में रखते थे। मिशेल ने इस रिकॉर्ड को बनाने के बाद कहा कि वह इतने सारे कुत्तों के साथ खेलने के लिए उत्साहित थे। ये सभी कुत्ते बहुत अच्छे हैं और वे एक अच्छे घर के हकदार हैं, उन्हें बस थोड़े से प्यार की ज़रूरत है। इस रिकॉर्ड को कायम करने के पीछे मिशेल का एक लक्ष्य ये था कि, वे चाहते हैं कि लोग उन कुत्तों को गोद लें, जिनकी मदद से उन्होंने यह वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अक्सर अपने सोशल अकाउंट्स पर ऐसे हैरत भरे कारामातों के वीडियो और तस्वीरों को शेयर करता है।  अक्सर इंटरनेट पर भी ऐसे कई सारे वीडियो और फोटोज़ सामने आते रहते हैं। जिन्हें देख हर कोई शॉक्ड रह जाता है। 

ये भी पढ़ें:

अलादीन के जिन्न और लंगूर के इस जुगलबंदी को देख दिल हो जाएगा खुश, डांस का ये Video हुआ वायरल

कुएं में फंसे थे दो विशालकाय अजगर, लड़कों ने खींचकर निकाला बाहर, रोंगटे खड़ा कर देगा यह Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।