1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अलादीन के जिन्न और लंगूर के इस जुगलबंदी को देख दिल हो जाएगा खुश, डांस का ये Video हुआ वायरल

अलादीन के जिन्न और लंगूर के इस जुगलबंदी को देख दिल हो जाएगा खुश, डांस का ये Video हुआ वायरल

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Oct 19, 2024 04:40 pm IST,  Updated : Oct 19, 2024 04:40 pm IST

सोशल मीडिया पर अलादीन के चिराग से निकलने वाले जिन्न और एक लंगूर का वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों के बीच कमाल की जुगलबंदी देखने को मिल रही है।

डांस करते हुए लंगूर और अलादीन का जिन्न- India TV Hindi
डांस करते हुए लंगूर और अलादीन का जिन्न Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर तरह-तरह के वीडियो देखने को मिलते रहते हैं। आए दिन कुछ ना कुछ वायरल होते ही रहता है। कई वीडियो इमोशनल और मैसेज देने वाले होते हैं तो कई काफी मजेदार भी होते हैं। ऐसा ही एक मजेदार वीडियो इन दिनों एक बार फिर से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोगों के चेहरे पर अपने आप ही मुस्कान आ गई। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। 

जिन्न और लगूर ने की कमाल की जुगलबंदी

वायरल हो रहे इस वीडियो में अलादीन के चिराग से निकलने वाले जिन्न और एक काले मुंह वाले लंगूर के बीच कमाल की जुगलबंदी देखने को मिल रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अलादीन का जिन्न और लंगूर दोनों थिरकते हुए डांस कर रहे हैं और दोनों जबरदस्त जुगलबंदी भी दिखा रहे हैं। इन दोनों कलाकारों का डांस मोहल्ले के लोग अपने घर, बरामदे, छत और बालकनियों में खड़े होकर देख रहे हैं। दोनों ने अपने परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीत लिया। वो बिल्कुल मुफ्त में लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं और किसी से कुछ भी नहीं मांग रहे हैं। वीडियो को एक रेसिडेंशियल इलाके के बीच फिल्माया गया है। जहां एक शख्स अलादीन का जिन्न के गेटअप में तैयार होकर डांस परफॉर्म कर रहा है और वहीं, काले मुंह वाला लंगूर चार दीवारी पर खड़े होकर डांस करते हुए उसका साथ दे रहा है। दोनों 'माल पिएंगे हम तो माल पिएंगे...' गाने पर डांस कर रहे हैं।

वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर सचिन राव अट्टावर नाम के यूजर ने अपने अकाउंट @sachin_rao_attavar से शेयर किया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 8.3 मिलियन लोगों ने देखा और 2 लाख 36 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर बड़ी संख्या में लोगों ने कमेंट करते हुए अपनी-अपनी मजेदार प्रतिक्रियाएं जाहिर की हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा - भाई बीड़ी कौन सी पिएगा? वहीं, दूसरे ने लिखा - ए जिन्न, मेरी भी तीन विश पूरी कर दे।  

ये भी पढ़ें:

कुएं में फंसे थे दो विशालकाय अजगर, लड़कों ने खींचकर निकाला बाहर, रोंगटे खड़ा कर देगा यह Video

देखा आपने लापरवाही का नतीजा, बाइक पर ट्रिपलिंग करते धूम मचा रहे थे लड़के, अगले ही पल जो हुआ Video में खुद देख लें

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।