1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. रतन टाटा के साथ हमेशा दिखने वाला यह लड़का है कौन? अक्सर Photos होती रहती हैं वायरल

रतन टाटा के साथ हमेशा दिखने वाला यह लड़का है कौन? अक्सर Photos होती रहती हैं वायरल

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 15, 2023 12:49 pm IST,  Updated : Jun 15, 2023 12:49 pm IST

रतन टाटा के साथ दिखने वाले लड़के के बारे में आप जानते हैं क्या। अगर नहीं तो कोई बात नहीं हम आपको बताते हैं कि आखिर वह लड़का कौन है।

रतन टाटा और लड़के की...- India TV Hindi
रतन टाटा और लड़के की साथ में तस्वीर। Image Source : SOCIAL MEDIA

दुनिया के जाने माने बिजनेसमैन रतन टाटा के वीडियो और फोटोज़ हमेशा सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। आपने गौर किया होगा तो देखा होगा कि उनके साथ हमेशा एक लड़का रहता है। अब कई लोग इस सोच में पड़े हुए हैं कि भई आखिर ये लड़का है कौन। जो हमेशा ही इनके साथ रहता है। इसे लेकर कई लोगों को भ्रम है। तो चलिए अब आपको इस लड़के के बारे में बताते हैं कि आखिर ये लड़का कौन है।

इस लड़के का नाम शांतनु नायडू है और यह लड़का रतन टाटा का मैनेजर और पर्सनल असिस्टेंट हैं। शांतनु पिछले कुछ सालों से रतन टाटा के साथ काम कर रहे हैं। शांतनु नायडू रतन टाटा के कार्यलय में महाप्रबंधक हैं। वह रतन टाटा के कारोबार के साथ-साथ उनके निवेश को भी देखते हैं। रतन टाटा भी इस लड़के को अपना बेटा मानते हैं।

शांतनु नायडू को अपने बेटे की तरह मानते हैं रतन टाटा।
Image Source : SOCIAL MEDIAशांतनु नायडू को अपने बेटे की तरह मानते हैं रतन टाटा।

ग्रेजुएशन प्रोग्राम में रतन टाटा खुद शांतनु नायडू के यूनिवर्सिटी में पहुंचे थे।
Image Source : SOCIAL MEDIAग्रेजुएशन प्रोग्राम में रतन टाटा खुद शांतनु नायडू के यूनिवर्सिटी में पहुंचे थे।

शांतनु नायडू का करियर

शांतनु एक ऑटोमोबाइल डिजाइन इंजीनियर हैं और उन्होंने कॉर्नल से MBA भी किया है। कॉर्नल से MBA करने के लिए रतन टाटा ने ही शांतनु की मदद की थी। इसके बाद रतन टाटा खुद शांतनु के ग्रेजुएशन प्रोग्राम में शामिल होने कॉर्नल यूनिवर्सिटी पहुंचे थे। उसके बाद शांतनु को टाटा के साथ काम करने का मौका मिला। शांतनु की खुद की भी कंपनी है। जिसका नाम गुडफेलो है। यह कंपनी बुजुर्गों को उनके अंतिम क्षणों में बेहतरीन सुविधाएं देने का काम करती है। इसके अलावा उनकी एक NGO भी है। जिसका नाम मोटोपॉज है। ये कंपनी कुत्तों के लिए रिफलेक्टर कॉलर बनाती है। जो अंधेरे में चमकते हैं और उन्हें सड़क पर होने वाले हादसों से बचाती है। इस NGO को शुरु करने के लिए शांतनु के पास इतने पैसे नहीं थे इसलिए शांतनु ने अपने पिता के कहने पर रतन टाटा को अपने हाथों से पत्र लिखा। फिर रतन टाटा नें शांतनु से मिलने के लिए न्यौता भेजा।

रतन टाटा को निवेश की सलाह देते हैं शांतनु नायडू।
Image Source : SOCIAL MEDIAरतन टाटा को निवेश की सलाह देते हैं शांतनु नायडू।
 

शांतनु के आइडिया के फैन हैं रतन टाटा

29 साल की उम्र में शांतनु रतन टाटा के साथ काम करना शुरु किए थे। शांतनु अपने इनोवेटिव आइडियाज़ से रतन टाटा का दिल जीत चुके है। उनका हर आइडिया रतन टाटा को बहुत पसंद आता है इसलिए टाटा के स्टार्ट अप निवेश के लिए शांतनु ही आइडिया देते हैं। शांतनु नायडू पहली बार तब टाटा के साथ दिखे थे जब साल 2021 में उनके बर्थडे पर वह एक साथ दिखे थे। उसके बाद तो शांतनु हर वक्त टाटा के साथ ही दिखते हैं।

ये भी पढ़ें:

कितना तेजस्वी पत्रकार है यह, ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जान हथेली पर रख समंदर में कूद गया पाकिस्तानी रिपोर्टर

सिंगल रहें, सेफ रहें; दिल्ली मेट्रो में झगड़ने लगे कपल, लड़की ने बॉयफ्रेंड पर की लात घूसों की बरसात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।