आप सभी को सीमा हैदर तो याद ही होगी। जी हां वही सीमा हैदर जिन्हें उनका प्यार पाकिस्तान से भारत ले आया। वो बॉर्डर पार करते हुए किसी तरह से भारत में आई और उनके भारत आने के बाद वो न्यूज चैनल, सोशल मीडिया और न्यूज पेपर में लंबे समय तक छाई रही। न्यूज चैनल और न्यूज पेपर से कुछ समय बाद तो हट गईं मगर अपने वीडियो के कारण लंबे समय तक सोशल मीडिया पर छाई रहीं। कभी पूजा करते दिखी तो कभी पति और ननद के साथ डांस करते हुए नजर आई। अब आपने देखा होगा कि सोशल मीडिया पर भी उनके वीडियो काफी वायरल नहीं हो रहे थे मगर अभी एक नया वीडियो देखने को मिला। आइए उसके बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
हम सीमा हैदर के जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें वो एक नदी में खड़ी नजर आ रही हैं। नदी में लगाए गए बैरियर के अंदर ही वो खड़ी है और पास की एक रस्सी को पकड़ा हुआ है। वो नाक को बंद करके उस नदी में डुबकी लगाते हुए नजर आ रही है। इस दौरान वहां और भी लोग नजर आ रहे हैं जो डुबकी लगाने के लिए आए हुए हैं। सीमा हैदर जब भारत आई तो वो सोशल मीडिया पर काफी दिखती थी। उनका हर दूसरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता था। वो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड करती थी मगर धीरे-धीरे कम हो गया। अब यह एक नया वीडियो उनका सामने आया है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपको बता दें कि यह वीडियो जो आपने अभी देखा वो बुलंदशहर के अनूपशहर का है। दरअसल सीमा हैदर और सचिन मीणा अपनी 8 माह की बेटी मीरा का मुंडन संस्कार कराने के लिए अनूपशहर के मस्तराम घाट पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने यानी सीमा हैदर गंगा में डुबकी लगाई और पूजा-अर्चना किया। मुंडन समारोह के दौरान, सीमा हैदर ने गंगा में 4 डुबकी लगाई और "गंगा मैया की जय" के नारे भी लगाए।
(वरुण शर्मा की रिपोर्ट)
ये भी पढ़ें-
इस सर्दी आप भी ट्राई कर सकते हैं ये वाली जैकेट, इसे पहनने के लिए आपको घूमना पड़ेगा
वंदे भारत की चाची की लड़की लॉन्च हो चुकी है! वायरल Video देख आपको भी आएगी हंसी