1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पाकिस्तान की सीमा हैदर ने सचिन के प्यार में बनाई कई रोमांटिक रील्स, सोशल मीडिया पर अब हो रहा वायरल

पाकिस्तान की सीमा हैदर ने सचिन के प्यार में बनाई कई रोमांटिक रील्स, सोशल मीडिया पर अब हो रहा वायरल

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jul 11, 2023 06:06 pm IST,  Updated : Jul 11, 2023 06:06 pm IST

सीमा हैदर और सचिन की प्रेम कहानी की चर्चा सोशल मीडया पर जमकर हो रही है। कपल ने कई रील्स साथ में बनाए हैं जिनका वीडियो हाल में खूब शेयर किया जा रहा है।

सीमा हैदर और सचिन- India TV Hindi
सीमा हैदर और सचिन Image Source : SOCIAL MEDIA

पबजी खेलते हुए सचिन के प्यार में पड़ी सीमा हैदर की चर्चा आज पूरे देश में हो रही है। पाकिस्तान से चार बच्चों के साथ अपने प्यार को कबूल करने के लिए नेपाल के रास्ते आई महिला की लव स्टोरी सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इधर, सचिन के घर पर पाकिस्तानी बहू को देखने के लिए लोगों का जामवाड़ा लग रहा है। वहीं, पाकिस्तान में इसे लेकर खूब बवाल मचा हुआ है। सोशल मीडिया पर लोग सचिन और सीमा की प्रेम कहानी की तुलना गदर से कर रहे हैं। 

इसी क्रम में सीमा और सचिन के कई रील्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसमें वह एक दूसरे से प्यार करते हुए नजर आ रहे हैं। इन वीडियो को लोग धड़ल्ले से शेयर कर रहे हैं। वीडियो में सीमा सचिन से अपने प्यार का इजहार करते हुए दिख रही हैं। वह बॉलीवुड के कई फिल्मी गानों पर लिप सिंक कर रही हैं और सचिन पर अपना प्यार लुटा रही हैं। सीमा सचिन से मिलने के लिए नेपाल का विजा लेकर आईं थी। जहां सचिन भी उनसे मिलने गया था। इस दौरान सीमा ने सचिन के साथ कई रील्स बनाए थे जो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहे हैं। 

आइए अब इनके कुछ रील्स के वीडियो देख लेते हैं:

इस वीडियो में सचिन सीमा के बालों में कंघी करते हुए दिख रहे हैं। बैकग्राउंड में 'क्या दिल ने कहा, क्या दिल ने सुना' गाना बज रहा है। वहीं सीमा इस वीडियो को शूट कर रही हैं। 

इस वीडियो में सीमा सचिन के नाम का सिंदूर मांग में भरकर घूम रही हैं। वहीं वीडियो में सचिन भी साथ में दिख रहा है।

एक और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें सीमा साड़ी पहने हुए दिख रही हैं और वह अपने पति सचिन को अपने हाथ से पानी पिला रही हैं। सचिन भी सीमा को पानी पिलाता है और दोनों खूब हंस रहे हैं।

इस वीडियो में सचिन सीमा की मांग में सिंदूर भरते हुए नजर आ रहा है और बैकग्राउंड में तेरा सिंदूर है मेरा श्रृंगार है गाना बज रहा है।

ये भी पढ़ें:

Exclusive Interview: 'रिमझिम गिरे सावन' गाने को रिक्रिएट करने वाले बुजुर्ग कपल से मिलिए, बताया क्यों और कैसे किया गया शूट

Video: टीचर से प्यार करता था बच्चा, मैम की शादी से टूटा दिल, रोते हुए मां को सुनाया अपना दुख

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।