1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'जवान' फिल्म का डायलॉग मारना शख्स पर पड़ा भारी, पत्नी ने उतारा भूत, वायरल वीडियो पर शाहरुख खान ने किया रिएक्ट

'जवान' फिल्म का डायलॉग मारना शख्स पर पड़ा भारी, पत्नी ने उतारा भूत, वायरल वीडियो पर शाहरुख खान ने किया रिएक्ट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 22, 2023 03:59 pm IST,  Updated : Sep 22, 2023 03:59 pm IST

शाहरुख खान की फिल्म जवान को रिलीज हुए करीब 15 दिन हो गए हैं। मगर इस फिल्म का क्रेज अभी भी लोगों के बीच बना हुआ है। हर किसी की जुबान इस फिल्म का डायलॉग है, जिसका वो वीडियो भी बना रहे हैं।

वायरल वीडियो पर शाहरुख खान ने किया रिएक्ट- India TV Hindi
वायरल वीडियो पर शाहरुख खान ने किया रिएक्ट Image Source : TWITTER

इसी महीने 7 सितंबर को शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' रिलीज हुई थी। करीब 15 दिन बीत जाने के बाद भी इसका क्रेज लोगों के बीच बना हुआ है। इस फिल्म में एक डायलॉग 'बेटे को हाथ लगाने से पहले,  बाप से बात कर' है, जो आजकल हर किसी के जुबान पर चढ़ा हुआ है। हर कोई इस डायलॉग पर अपने-अपने अंदाज में वीडियो बनाकर, उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो इतना वायरल हुआ कि इस पर खुद अभिनेता शाहरुख खान ने रिएक्ट किया है। शाहरुख खान के रिएक्शन के बाद वीडियो और भी वायरल हो गया है।

क्या है वायरल वीडियो में?

आजकल सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें आप देख सकते हैं कि एक मां अपने बेटे को बेल्ट से मार रही है। वीडियो के बैकग्राउंड में जवान फिल्म का म्यूजिक भी चल रहा है। मां अपने बेटे को मार ही रही होती है कि इतने में पीछे से उसके पिता एक हीरो की तरह एंट्री लेते हैं। इसके बाद वो शख्स जवान फिल्म का मशहूर डायलॉग 'बेटे को हाथ लगाने से पहले,  बाप से बात कर' मारता है। मगर वीडियो में इसके बाद जो होता है, उसे देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इसके बाद वीडियो में दिखता है कि बाप और बेटे दोनों ही बेल्ट से पिटाई खा रहे होते हैं। इस वीडियो को मजाकिया अंदाज में मनोरंजन के लिए बनाया गया है।

शाहरुख खान ने क्या कहा?

इस वायरल वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X(पहले ट्विटर) पर @iamronyk नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो इतना वायरल हुआ कि इस पर अभिनेता शाहरुख खान ने खुद रिएक्ट कर दिया है। वीडियो को रिपोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा,'ये बहुत ही फनी था। इस वीडियो को बनाने के लिए आपका धन्यवाद। लव यू।' 

यहां देखें वायरल वीडियो

आपको बता दें कि इस वीडियो पर खबर लिखे जाने तक इसे 299.2 हजार लोगों ने देख लिया है। इस वीडियो पर शाहरुख खान के अलावा लोगों ने भी अपना रिएक्शन दिया है। एक बंदे ने लिखा- कहां से आते है इतने तेजस्वी लोग? वहीं एक दूसरे बंदे ने लिखा- भाई मजा ही आ गया ये वीडियो देखकर। आपको यह वीडियो कैसा लगा हमें कमेंट में जरूर बताएं।

ये भी पढ़ें-

बछड़े को बचाने के लिए शेर से भिड़ी भैंस, वीडियो देखकर जानिए कि किसकी हुई जीत

मां की पिटाई से बचने के लिए शख्स दे रहा था ट्रेनिंग, तभी अचानक माताजी ने ले ली एंट्री, देखें ये मजेदार वीडियो

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।