आजकल सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन चुका है, जहां हर दिन कुछ न कुछ चौंकाने वाला देखने को मिल जाता है। हर दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता है, जिसे देखकर दिल डर जाता है। ऐसा ही एक चौंकाने वाला वीडियो महाराष्ट्र के नागपुर से सामने आया है, जिसमें एक सांड बुजुर्ग महिला को पटक-पटककर मार रहा है। हमला इतना भयानक था कि महिला एक महीने से कोमा में है। पूरी घटना पास ही लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
सड़कों पर घूमने वाले जानवर लोगों के लिए कितने खतरनाक हो सकते हैं, यह वीडियो देखने से ही लग रहा है। सीसीटीवी में रिकॉर्ड यह वीडियो 27 जनवरी का है। नागपुर की 64 वर्षीय वंदना देवीकार अपने वह घर के सामने झाड़ू लगा रही थी, तभी एक सांड उन पर हमला कर देता है। वह उसे तब तक पटकता रहता है, जब तक वह गंभीर रूप से घायल नहीं हो जाती। हमले में वंदना के शरीर की कई हड्डियां टूट गई। सीने की पसलियां टूट गई और उनके दिमाग में गंभीर चोट आई। चार हफ्ते तक अस्पताल के ICU में मौत से लड़ना और दिमाग की मुश्किल सर्जरी के बाद भी वंदना देवीकार को होश नहीं आया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो-
मिली जानकारी के अनुसार सांड के हमले से हुए अंदरूनी घाव, ब्रेन इंजरी ठीक नहीं हुई है। वंदना देवीकार अब अपने घर में बेहोशी की हालत में बिस्तर पर है। वह हिल डुल नहीं सकती और ना ही अपनी आंखें खोल सकती है। पिछले 1 महीने से वह जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें-
किराया विवाद में ऑटो ड्राइवर ने बुजुर्ग महिला को सड़क पर पटका, हाथ की हड्डी टूटी
सांड ने भागती लड़की को जमीन पर पटककर पैरों तले रौंदा, रोंगटे खड़े कर देगा यह CCTV
संपादक की पसंद