जब बात जूतों की आती है, तो हम इंसानों के लिए स्नीकर्स का क्रेज कोई नई बात नहीं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि घोड़े भी स्नीकर्स पहन सकते हैं? जी हां, अमेरिका के केंटकी शहर के मार्कस फ्लॉयड ने अपने इस अनोखे आइडिया को हकीकत में बदल दिया। उन्होंने घोड़ों के लिए बेहद ही शानदार जूते बनाए। जो अब मार्केट में मौजूद हैं। इनके डिज़ाइन किए गए ‘हॉर्स किक्स’ (Horse Kicks) घोड़ों के लिए खास तौर पर बनाए गए स्नीकर्स हैं, जो न सिर्फ स्टाइलिश हैं, बल्कि घोड़ों के लिए पूरी तरह फंक्शनल भी हैं।
कौन हैं मार्कस फ्लॉयड और कैसे आया ये आइडिया?
39 साल के मार्कस फ्लॉयड एक ‘स्नीकरहेड’ (जूतों के दीवाने) हैं। वे लेक्सिंगटन, केंटकी के रहने वाले हैं। दिन में टोयोटा कंपनी में मेंटेनेंस लीडर का काम करने वाले फ्लॉयड, रात में अपने शौक को जूतों की कस्टम डिज़ाइनिंग के ज़रिए पूरा करते हैं। 2018 से वो इंसानों के लिए कस्टम स्नीकर्स डिज़ाइन कर रहे थे, लेकिन 2022 में लेक्सिंगटन की टूरिज़्म बोर्ड (VisitLEX) ने उन्हें एक अनोखा चैलेंज दिया और ये चैलेंज था घोड़ों के लिए स्नीकर्स बनाना। जिसे मार्कस फ्लॉयड ने बखूबी पूरा किया।

घोड़ों के लिए बनाए जूते
लेक्सिंगटन, जिसे ‘हॉर्स कैपिटल ऑफ द वर्ल्ड’ भी कहा जाता है, अपने घुड़सवारी और रेसिंग के लिए मशहूर है। टूरिज़्म बोर्ड ने सोचा, अगर लेब्रोन जेम्स और माइकल जॉर्डन जैसे एथलीट्स के लिए स्नीकर्स कस्टम हो सकते हैं, तो घोड़ों जैसे ‘एथलीट्स’ के लिए क्यों नहीं? बस, यहीं से ‘हॉर्स किक्स’ का जन्म हुआ। फ्लॉयड ने इसे एक मजेदार चैलेंज के तौर पर लिया और अपने हुनर को घोड़ों के खुरों पर आजमाया।
कैसे बनते हैं ये जूते
फ्लॉयड ने घोड़ों के लिए स्नीकर्स बनाने के लिए अपने ‘डिकन्स्ट्रक्शन और रिकन्स्ट्रक्शन’ स्किल्स का इस्तेमाल किया, जो उन्होंने लॉस एंजिल्स के शू सर्जन की SRGN अकैडमी में सीखे थे। इन स्नीकर्स का आधार एक प्री-मेड प्रोटेक्टिव हॉर्स बूट होता है, जो घोड़ों के खुरों को चोट से बचाता है। इसके ऊपर फ्लॉयड ने नाइकी, एडिडास, और न्यू बैलेंस जैसे मशहूर ब्रांड्स के स्नीकर्स को डिकन्स्ट्रक्ट कर (तोड़कर) और उसे रिकन्स्ट्रक्ट (दोबारा बनाकर) घोड़ों के लिए फिट किया।

एक जूता बनाने में लग जाता है इतना वक्त
इन स्नीकर्स को बनाने में 12 से 17 घंटे लगते हैं, क्योंकि इसमें हर जूता हाथ से बनाया जाता है और ये पूरी तरह कस्टम होता है। फ्लॉयड ने बताया कि उन्होंने नाइकी एयर जॉर्डन, यीज़ी 350, और न्यू बैलेंस जैसे स्नीकर्स को स्टिच-बाय-स्टिच तोड़ा और फिर घोड़े के खुर के मॉडल पर दोबारा बनाया। फ्लॉयड ने बताया कि उनके जिंदगी का सबसे बड़ा चैलेंज घोड़ों के लिए जूते बनाना ही था।
कितनी है इन जूतों की कीमत
अब बात कर लेते हैं, इन जीतों की कीमत कि तो बता दें कि इन जूतों की कीमत 500 डॉलर यानी 43 हजार रुपए से शुरू होता है जो लाखों रुपए तक जाती हैं। जूतों के महंगे होने के कारण लोगों का कहना है कि ये जूते घोड़ों को रेस या फिर किसी फैशन शोज़ में ही पहनाए जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें: