1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मुंबई में ये भी शुरू हो गया क्या? Destination Wedding के लिए भी निकाल दी SIP, जमकर हो रहा है वायरल

मुंबई में ये भी शुरू हो गया क्या? Destination Wedding के लिए भी निकाल दी SIP, जमकर हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 12, 2024 01:25 pm IST,  Updated : Mar 12, 2024 01:25 pm IST

सोशल मीडिया पर इस समय एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है। इसे देखने के बाद आपका हैरान होना तय है। डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए निकाले गए SIP की फोटो वायरल हो रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो- India TV Hindi
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो Image Source : SOCIAL MEDIA

समय के साथ-साथ समाज में कई चीजों में बदलाव आते हैं। पहले हमारे देश में जहां घर के बड़े-बुजुर्ग अपने बच्चों का रिश्ता तय किया करते थे, वहीं अब बच्चे खुद अपनी पसंद से शादी करते हैं। अगर आप पहले की शादियों की तुलना आज की शादियों से करेंगे तो कई ऐसे नए ट्रेंड पाएंगे जो पहले कभी होता ही नहीं है। इन्हीं ट्रेंड्स में एक ट्रेंड 'डेस्टिनेशन वेडिंग' का है। आजकल हर कोई डेस्टिनेशन वेडिंग करना चाहता है। जो लोग आर्थिक रूप से मजबूत हैं, उनके लिए यह काम बहुत आसान है मगर कुछ लोग अपनी यह इच्छा अपने मन में ही दबाकर रख लेते हैं। अब ऐसे लोगों के लिए भी एक SIP आ गई है जिसकी तस्वीर वायरल हो रही है।

डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए SIP

सोशल मीडिया पर एक फोटो काफी वायरल हो रही है जिसने लोगों को काफी हैरान कर दिया है। आपने आज तक अलग-अलग तरह की SIP के बारे में काफी सुना होगा मगर क्या आपने कभी सुना है कि डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए भी SIP होता है। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी एक तस्वीर वायरल हो रही है। वायरल फोटो में तीन अलग-अलग अमाउंट के बारे में बताया गया है। इसके साथ ही इंवेस्ट करने की समय सीमा भी बताई गई है।

यहां देखें वायरल फोटो

इस फोटो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @Trendulkar नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट में बताया गया है कि यह मुंबई में देखा गया है। खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 54 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। पोस्ट देखने के बाद एक यूजर ने मजाक करते हुए लिखा- भईया कुछ सस्ते में दिखाओ, ये रेंज के बाहर है। दूसरे यूजर ने लिखा- मैं 6.9 रुपये के बैंक बैलेंस के साथ यह लेने की प्लानिंग कर रहा हूं। तीसरे यूजर ने लिखा- सोचो 10 साल SIP करने के बाद दो साल में ही तलाक हो जाए तो।

ये भी पढ़ें-

Oscar जीतने के लायक है यह कहानी! Delhi Police ने मजाकिया अंदाज में लोगों को दिया यह जरूरी संदेश

अहमदाबाद वालों ने यह भी कर दिया, शख्स ने Robot को बना दिया वेटर, Video जमकर हो रहा है वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।