1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पड़ोसी के फूड स्टॉल पर लगती थी भीड़, जलन के मारे शख्स ने खाने में मिला दिया जहर, फिर जो हुआ...

पड़ोसी के फूड स्टॉल पर लगती थी भीड़, जलन के मारे शख्स ने खाने में मिला दिया जहर, फिर जो हुआ...

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Aug 11, 2023 04:45 pm IST,  Updated : Aug 11, 2023 04:45 pm IST

पड़ोस के दुकान वाले की दुकान पर ग्राहकों की भीड़ देखकर एक शख्स को बहुत ही जलन होती थी। वह सोचता कि ये ग्राहक मेरे पास क्यों नहीं आते। ऐसे में उस शख्स ने जलन के मारे उस दुकान से ग्राहकों को भगाने के लिए बहुत ही खतरनाक कदम उठा लिया।

सांकेतिक तस्वीर।- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर। Image Source : SOCIAL MEDIA

लोग जलन के मारे क्या-क्या नहीं कर जाते। कोई भी दूसरे को बढ़ता हुआ देख ही नहीं सकता। ऐसे में लोग कई बार सामने वाले को अपने रास्ते से हटाने की सोच लेते हैं। हाल में चीन के झेजियांग से भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां एक खाने-पीने वाले दुकान वाले की तरक्की को देख पड़ोसी दुकानदार चिढ़ गया और उसने ऐसा खतरनाक कदम उठा लिया जिसे सुनकर लोगों के होश उड़ गए।

बगल के दुकान वाले की तरक्की से जलता था शख्स

दरअसल, बगल की दुकान पर खाने-पीने के लिए ग्राहकों की भीड़ लगती थी। यह देख पड़ोसी दुकानदार को मिर्च लगती थी। एक दिन हुआ ये कि एक ली नाम का शख्स भीड़-भाड़ वाली दुकान पर आया और उसने दुकान से रोल्ड मीट केक ऑर्डर किया। केक खाने के तुरंत बाद ही उसकी तबीयत बीगड़ गई। उसे उल्टियां होने लगी। पहले तो लगा कि शायद इसकी तबीयत पहले से ही खराब होगी। लेकिन देखते ही देखते उस दुकान पर आए 9 लोगों के साथ भी ऐसा ही हुआ। उन्हें भी उल्टियां हुई और वह बेहोश होकर गिर पड़े। 

पड़ोस के दुकानदार ने मिलाया था खाने में जहर

यह देख दुकानदार घबरा गया। खाने में जहर होने के संदेह में उसने पुलिस को फोन किया। पुलिस आई और जांच करने लगी। जांच में पाया गया कि खाने में सोडियम नाइट्रेट डाला गया था जो कि एक इंडस्ट्रियल केमिकल है। अगर इसे खाने में मिला दिया जाता है तो लोगों को सांस लेने में दिक्कत, सिरदर्द, उल्टी और बेहोशी  होती है। यहां तक की लोगों की इससे मौत भी हो सकती है। खाने में जहर मिलाने वाले को खोजने के लिए पुलिस ने जब जांच पड़ताल की। जांच के दौरान पुलिस ने सारे एरिया के CCTV फुटेज खंगाले जिससे पता चला कि ये काम बगल के दुकान वाले ने किया है। पुलिस ने आरोपी पड़ोसी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है।   

ये भी पढ़ें:

अरे बाप रे! कितनी लूट मची है यहां, सिर्फ सैंडविच काटने के लिए रेस्टोरेंट ने ले लिया 182 रुपए, बिल हुआ वायरल

दिमाग वाले इंसान ही बता पाएंगे इस सवाल का जवाब, अगर आपके पास है तो आप बताइए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।