सोशल मीडिया पर ऐसे कई पहेलियों वाले सवाल आते हैं। जिसे देख लोगों के दिमाग घुम जाता है। हाल में ट्विटर पर एक ऐसा ही सवाल वायरल हो रहा है। जिसे हल करने में अच्छे-अच्छे लोगों के पसीने छूट गए। अब आपकी बारी है, देखते हैं कि आप कितना तेज हैं। अगर आपने इस सवाल का सही जवाब दे दिया तो समझिए कि आप बहुत होशियार आदमी हैं।
Related Stories
अंडे से जुड़े इस सवाल का जवाब दीजिए
तो चलिए अब सवाल क्या है ये जान लेते हैं। सवाल ये पूछा गया है कि एक आदमी के पास 6 अंडे हैं। जिसमें से उसने 2 तोड़ दिए, 2 अंडों को उसने फ्राई कर दिया और 2 अंडे वह खा गया तो बताइए कि अब उसके पास कुल कितने अंडें बचे हैं। इसका जवाब कई लोगों ने दिया लेकिन उनमें से 99% लोग फेल रहे। इस सवाल को ट्विटर पर @PicturesFoIder नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिए जाने तक इस पोस्ट को 5 करोड़ लोगों ने देखा और डेढ़ लाख लोगों ने लाइक किया है। जबकि लाखों यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में इसके जवाब लिखकर भेजे।
ये रहा सवाल का सही जवाब
क्या आपको मिला इस सवाल का जवाब। अगर हां, तो खुद से अपनी पीठ थपथपाइए और खुद को शाबाशी दीजिए। अगर जवाब नहीं मिला तो कोई बात नहीं हम आपकी मदद करने के लिए हैं। चलिए अब इस सवाल का जवाब बता देते हैं। इसका सही जवाब है 4। 4 इसलिए क्योंकि उस शख्स के पास कुल 6 अंडे थे। जिसमें से दो अंडे वह खा गया। दो को तोड़ा और दो को फ्राई कर दिया। तो खाया सिर्फ उसने 2 ही अंडे हैं। बाकी के 4 अंडे तो उसके पास ऐसे ही बचे हुए हैं।
ये भी पढ़ें:
Robot के सामने पति लगने लगा खराब, चैट करते-करते दिल दे बैठी महिला
ये है दुनिया की सबसे महंगी केतली, कीमत इतनी कि कभी चाय रखने का मन ही नहीं होगा