1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दूसरों के मरने पर उड़ाया था मजाक, 6 दिन बाद ही खुद की मौत हो गई

दूसरों के मरने पर उड़ाया था मजाक, 6 दिन बाद ही खुद की मौत हो गई

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Mar 29, 2023 08:20 pm IST,  Updated : Mar 29, 2023 08:20 pm IST

एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने टिकटॉक पोस्ट में एक्सीडेंट में मरने वाले लोगों का मजाक उड़ाया था जिसके 6 दिन बाद उसकी भी कार एक्सीडेंट में मौत हो गई।

कारा सैंटोरेल्ली - India TV Hindi
कारा सैंटोरेल्ली Image Source : INSTAGRAM

कहते हैं न कभी भी किसा का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए क्योंकि ये वक्त है कब किस पर पलटकर आ जाए कोई भरोसा नहीं। ऐसा ही कुछ एक टिकटॉक स्टार के साथ देखने को मिला। टिकटॉक स्टार कारा सैंटोरेल्ली एक्सीडेंट में मरने वाले व्यक्तियों का मजाक उड़ाया था जिसके 6 दिन बाद ही उसकी भी एक रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई। दरअसल, कारा ने कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कार एक्सीडेंट में मरने वाले लोगों का मजाक बनाया था। 

पोस्ट शेयर करने के 6 दिन बाद हो गई मौत

कारा ने पिछले दिनों टिकटॉक पर एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें वह कह रही थी कि जब लोग मुझे एक खराब ड्राइवर कहते है लेकिन मेरा आज तक कोई भी एक्सीडेंट नहीं हुआ। पता नहीं दूसरे लोगों का कैसे एक्सीडेंट हो जाता है। इस पोस्ट के महज 6 दिन बाद ही कारा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, कारा की गाड़ी दूसरी तरफ से आ रहे कार से टकरा गई जिसके बाद उसकी ऑन द स्पॉट मौत हो गई।  

कारा सैंटोरेल्ली
Image Source : INSTAGRAMकारा सैंटोरेल्ली ने टिकटॉक पोस्ट में एक्सीडेंट में मरने वाले लोगों का मजाक उड़ाया था।

कारा सैंटोरेल्ली
Image Source : INSTAGRAMकारा सैंटोरेल्ली

पोस्ट के बाद कारा की मौत बस एक इत्तेफाक है: दोस्त

द न्यूयॉर्क पोस्ट ने कारा की मौत को लेकर उसे एक ट्रिब्यूट दिया था। कारा का फ्लोरिडा में हाईवे पर एक्सीडेंट हुआ था। उसकी कार को  गलत दिशा से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी थी। एक्सीडेंट में सामने वाले ड्राइवर की भी मौत हो गई थी। कारा के दोस्तों ने बताया कि वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थी। इसके अलावा उसे समुद्र के पास अपने परिवार के साथ समय बिताना काफी पसंद था। ये बस एक इत्तेफाक है कि पोस्ट के कुछ दिन बाद ही उसका एक्सीडेंट हो गया और वह मर गई।

ये भी पढ़ें:

ब्रिज के नीचे खाली स्पेस को बनाया प्लेग्राउंड, आनंद महिंद्रा ने Video शेयर कर कहा- ऐसा हर शहर में होना चाहिए

मरते वक्त कैसा लगता है? इस अनोखे तरीके से आप कर सकते हैं पता, जानिए कैसे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।