1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. तेज रफ्तार कार घर में जा घुसी, भरभराकर गिर गई पूरी बिल्डिंग, देखें Video

तेज रफ्तार कार घर में जा घुसी, भरभराकर गिर गई पूरी बिल्डिंग, देखें Video

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jan 11, 2023 05:43 pm IST,  Updated : Jan 11, 2023 05:43 pm IST

कार इतनी तेजी से टकराई कि बिल्डिंग का एक हिस्सा मलबे में तब्दील हो गया। घर का सारा समान सड़क पर बिखर गया।

घटना के बाद बिल्डिंग मलबे में तब्दील हो गई।- India TV Hindi
घटना के बाद बिल्डिंग मलबे में तब्दील हो गई। Image Source : TWITTER

ब्रिटेन के ग्रेटर मैनचेस्टर में एक कार ने बिल्डिंग में इतनी जोरदार टक्कर मार दी कि बिल्डिंग का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया। चारो तरफ घर का मलबा बिखर गया। वहीं घर में रखे सारे समान सड़क पर आ गए। वहीं कार घर के अंदर जा घुसी। मेट्रो यूके के रिपोर्ट के अनुसार, बीती शाम एक तेज रफ्तार BMW कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक बिल्डिंग में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं बिल्डिंग का एक हिस्सा पूरा भरभरा कर गिर गया। बिल्डिंग में रखे समान सारे सड़क पर बिखर गए। मंजर दिल दहला देने वाला था।

सूचना मिलते ही घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस फोर्स पहुंच गई। उन्होंने कार की महिला ड्राइवर को रेस्क्यू कर लिया। बाद में महिला के नशे में होने के आशंका के चलते पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। बिल्डिंग में घटना से ठीक पहले ही दो लोग मौजूद थे लेकिन वह हादसे से पहले ही बिल्डिंग छोड़कर बाहर आ गए थे। इसलिए किसी की जान नहीं गई। हादसे के बाद का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर मौजूद है और टीम हादसे वाली जगह को क्लीयर कर रही है। हादसे को देख वहां पर काफी लोग इकट्ठा हो गए थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।