1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: तेज रफ्तार कार ने जानवर को मारी टक्कर, कई फीट हवा में उछलकर गिरा

Video: तेज रफ्तार कार ने जानवर को मारी टक्कर, कई फीट हवा में उछलकर गिरा

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jul 24, 2023 04:49 pm IST,  Updated : Jul 24, 2023 04:49 pm IST

सोशल मीडिया पर एक हादसे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक जानवर को तेज रफ्तार कार टक्कर मार देती है और वह जानवर हवा में उड़ते हुए दूर जा गिरता है।

कार की टक्कर से हवा में उछलकर दूर जा गिरा जानवर।- India TV Hindi
कार की टक्कर से हवा में उछलकर दूर जा गिरा जानवर। Image Source : SOCIAL MEDIA

सड़क हादसे के खतरनाक वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं। कई बार तो हादसे इतने दर्दनाक होते हैं कि उन्हें देखने के बाद लोगों की रूह कांप जाती है। कई वीडियो में ऐसा देखा गया है कि सड़क पार करते हुए लोग हादसे का शिकार हो जाते हैं। ऐसा ही एक दर्दनाक हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक कार वाले ने सड़क पार कर रहे जानवर को जोरदार टक्कर मार दी। 

जानवर को लगी जोरदार टक्कर, हवा में उड़कर दूर जा गिरा

वीडियो में देख सकते हैं कि सड़क पर किसी भी तरह की फेंसिंग नहीं की गई है। अचानक से एक जानवर दौड़े-दौड़े सड़क को पार करता है तभी वह एक हादसे का शिकार हो जाता है। दरअसल, सड़क पार कर रहे जानवर का पैर फिसल जाता है और वह कार की चपेट में आ जाता है। कार से टक्कर खाते ही जानवर हवा में कई फीट उछलते हुए दूर जा गिरता है। इस वीडियो को सड़क पर ही कुछ दूरी पर रूकी कार से शूट किया गया है और अब यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

वीडियो को मिले करोड़ों व्यूज

वीडियो के वायरल होने के बाद कई लोग इस कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- सड़क जंगल से गुजर रहा था और ड्राइवर ने अपनी स्पीड बहुत तेज कर रखी थी। अगर वह तेज स्पीड में नहीं होता तो वह गाड़ी से अपना कंट्रोल नहीं खोता। वहीं कई लोग जानवर की मौत पर अपनी संवेदनाएं प्रकट कर रहे हैं। इस वीडियो को ट्विटर पर @crazyclipsonly नाम के यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 12 मिलियन लोगों ने देखा और 58 हजार लोगों ने लाइक किया है। 

ये भी पढ़ें:

भारी मिस्टेक हो गया! बॉयफ्रेंड को गले लगाकर बाइक की टंकी पर बैठ घूम रही थी लड़की, दिल्ली पुलिस ने काटा 11 हजार का चालान

भारत की वह महिला जासूस जिसने एक पाकिस्तानी से शादी की और बच्चे को भी जन्म दिया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।