1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस रेस्टोरेंट की दाल में 24 कैरेट गोल्ड से लगाया जाता है तड़का, Video ने इंटरनेट की जनता को किया हैरान

इस रेस्टोरेंट की दाल में 24 कैरेट गोल्ड से लगाया जाता है तड़का, Video ने इंटरनेट की जनता को किया हैरान

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 06, 2024 01:37 pm IST,  Updated : Mar 06, 2024 01:37 pm IST

आज तक आपने कई तरह की दालें देखी और खाई होंगी मगर क्या आपने कभी ऐसी दाल खाई है जिसमें 24 कैरेट गोल्ड से तड़का लगाया जाता हो। ऐसी एक दाल का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

कश्कन दाल पर सोने की घी का तड़का- India TV Hindi
कश्कन दाल पर सोने की घी का तड़का Image Source : SOCIAL MEDIA

इस पृथ्वी पर जब से इंसान की उत्पत्ति हुई है, तभी से वह नए-नए एक्सपेरिमेंट करता आया है। ऐसे ही कई एक्सपेरिमेंट इंसान अपने खाने के साथ भी करता है। कुछ एक्सपेरिमेंट सफल हो गए जिस कारण आज हमारे पास खाने के लिए कई सारे ऑप्शन मौजूद हैं। मगर कभी-कभी कुछ एक्सपेरिमेंट ऐसे होते हैं जिन्हें देख लोगों को समझ में नहीं आता कि इसका फायदा क्या है? ऐसा ही एक एक्सपेरिमेंट अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है?

24 कैरेट गोल्ड का तड़का!

सोशल मीडिया पर इस समय एक रेस्टोरेंट का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में शख्स अपने हाथों में एक छोटा सा संदुक लिए खड़ा नजर आता है। इसको जब वह खोलता है तो अंदर दो कटोरी नजर आती है। एक कटोरी में दाल है तो दूसरे में 24 कैरेट डस्टेड गोल्ड घी रखी हुई है। इस 24 कैरेट गोल्ड की घी से उस दाल को तड़का दिया है जिसका नाम कश्कन दाल है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर streetfoodrecipe नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में बताया है कि यह वीडियो मशहूर शेफ रणवीर बरार के रेस्टोरेंट कश्कन का है जो दुबई में मौजूद है।

यहां देखें वायरल वीडियो

लोगों ने वीडियो देखकर क्या कहा?

खबर लिखे जाने तक वीडियो को 8.8 मिलियन लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- अमीर लोगों को बेवकूफ बनाने का तरीका। दूसरे यूजर ने लिखा- अब सोना पहनो मत, सोना खाओ। तीसरे यूजर ने पूछा- इसको खाना है या फिर तिजोरी में रखना है? एक अन्य यूजर ने लिखा- साथ में भात की जगह हीरे उबाल कर परोस दो।

ये भी पढ़ें-

'अरे UP Police हेलमेट कहां है?'... पुलिसवालों से सवाल करती रही महिला, मगर नहीं दिया जवाब, Video हुआ वायरल

ऋषभ पंत को इस अंदाज में पहले देखा है कभी? फैंस को काफी पसंद आ रहा है उनका यह Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।