1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'मेरा हिंदी बहुत सुंदर है', तमिल पायलट ने अपनी टूटी-फूटी हिंदी से लूट लिया लाखों लोगों का दिल

'मेरा हिंदी बहुत सुंदर है', तमिल पायलट ने अपनी टूटी-फूटी हिंदी से लूट लिया लाखों लोगों का दिल

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Aug 22, 2025 11:37 am IST,  Updated : Aug 22, 2025 11:37 am IST

भाषा की बाधाएं दिल से दिल तक संदेश पहुंचाने में कोई रुकावट नहीं बन सकतीं। कैप्टन का यह वीडियो इस बात को सही साबित करते हुए नजर आ रहा है। पायलट की यह सादगी और हिम्मत हर किसी के दिल को छू गई।

फ्लाइट में अनाउंसमेंट करते हुए पायलट- India TV Hindi
फ्लाइट में अनाउंसमेंट करते हुए पायलट Image Source : INSTAGRAM/@CAPT_PRADEEPKRISHNAN

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें इंडिगो फ्लाइट के तमिल पायलट कैप्टन प्रदीप कृष्णन अपनी टूटी-फूटी हिंदी में यात्रियों से बात करते नजर आ रहे हैं। पायलट के इस अंदाज ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि तमिलनाडु के इस कैप्टन ने पटना जाने वाली फ्लाइट में अपनी मजेदार वेलकम स्पीच से यात्रियों का दिल जीत लिया। उनकी सादगी और मजेदार अंदाज ने न केवल यात्रियों को मुस्कुराने पर मजबूर किया, बल्कि सोशल मीडिया पर भी उनकी खूब तारीफ हुई।

कैप्टन के वेलकम स्पीच ने जीता लोगों का दिल

कैप्टन प्रदीप ने अपनी वेलकम स्पीच में कहा, "सबका नमस्कार है। मेरा हिंदी बहुत सुंदर है, सब एडजस्ट कर लेगा।" उन्होंने 3,000 फीट की ऊंचाई पर होने वाली हल्की टर्बुलेंस को भी मजाकिया अंदाज में समझाया, इस दौरान उन्होंने कहा, "ऊपर में, 3,000 फीट पर... टर्बुलेंस थोड़ा, डगा डगा डगा करेगा। सीट बेल्ट डालेंगे नहीं तो डालेगा।" उनके इस अनोखे अंदाज ने यात्रियों को हंसने पर मजबूर कर दिया और माहौल को हल्का-फुल्का बना दिया।

वीडियो पर लोगों ने जमकर लुटाया अपना प्यार

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर यूजर्स ने कैप्टन की विनम्रता और उनके इस मजेदार अंदाज की जमकर तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, "यह बहुत प्यारा है। अपनी मातृभाषा न होने के बावजूद हिंदी में बोलने की कोशिश के लिए पूरे नंबर!" एक अन्य यूजर ने भारत की विविधता की तारीफ करते हुए कहा कि अलग-अलग राज्यों के लोग अपनी भाषा और अंदाज से संस्कृति में मसाला डालते हैं। एक तीसरे यूजर ने कहा, "आपकी हिंदी ने वेलकम स्पीच को और भी मजेदार बना दिया। लोग इसे और ध्यान से सुन रहे होंगे।" कैप्टन के इस वीडियो को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है, जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

एक बाइक पर सवार पूरा परिवार, पीछे बैठीं दो बीवियां, उसके पीछे बंधी गाड़ी पर दिखी आधे दर्जन बच्चों की टोली

भाग-भाग, डी के बोस, डी के बोस, डी के बोस..., बीच रास्ते जंगल में गैंडे ने दौड़ाया तो शख्स ने बैक गियर में भगाई जीप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।