1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Pre Wedding Shoot: दुल्हन के शूट ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, लोग बोले- 'मेरी तो आत्मा कांप गई'

Pre Wedding Shoot: दुल्हन के शूट ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही, लोग बोले- 'मेरी तो आत्मा कांप गई'

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 15, 2023 03:41 pm IST,  Updated : Nov 15, 2023 03:41 pm IST

आजकल सोशल मीडिया पर एक दुल्हन के प्री-वेडिंग शूट का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग पूछ रहे हैं कि शादी से पहले भी वार्म अप होता है क्या?

Viral- India TV Hindi
दुल्हन के प्री-वेडिंग शूट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल Image Source : SOCIAL MEDIA

शादी एक ऐसा बंधन है जो केवल दो लोगों को ही नहीं बल्कि दो परिवारों को भी जोड़ता है। इस पल को यादगार बनाने के लिए कई तरह की रस्में निभाई जाती हैं। शादी के पहले और उसके बाद भी अलग-अलग तरह की रस्में निभाने की परंपरा है। इन सभी परंपराओं में अब एक और एक्टिविटी जुड़ गई है जिसका नाम प्री-वेडिंग शूट है। अब हर दूसरी शादी में प्री-वेडिंग शूट होता हुआ नजर आता है। ऐसे ही एक दुल्हन का प्री-वेडिंग शूट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल इसलिए हो रहा है क्योंकि दुल्हन जिम में डंबल के साथ शूट करवा रही है।

जिम में कराया प्री-वेडिंग शूट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक दुल्हन इंक्लाइन बेंच पर डंबल प्रेस करती हुई नजर आ रही है। वहां खड़ा एक फोटोग्राफर इसको शूट करता हुआ भी नजर आ रहा है। इसके बाद दुल्हन बाइसेप्स और ट्राइसेप्स का एक्सरसाइज करते हुए अपना फोटो शूट कराती है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

लोगों ने किए कमेंट्स

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है कि 'वैसे भी शादी से डर लगता है और ऐसा प्री वेडिंग शूट देखकर तो आत्मा कांप गई।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 14 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। ऐसा अनोखा प्री-वेडिंग शूट देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- शादी से पहले भी वार्म अप होता है क्या, घोर कलियुग है। दूसरे यूजर ने लिखा- फेमस होने के लिए लोग क्या-क्या कर रहे हैं?

यहां देखें वायरल वीडियो

ये भी पढ़ें-

कभी नहीं देखी होगी दूल्हे की ऐसी एंट्री, घोड़ी की जगह खिलौने पर बैठकर ले आया बारात, देखें Video

Bumble पर मिली लड़की ने पहली ही डेट पर 22 हजार का लगाया चूना, बंदे के हाथ में थमाया बिल और हो गई रफूचक्कर

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।