1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral Video: गुरुजी को बेवकूफ बनाना आसान नहीं, क्लास में छुपकर गर्लफ्रेंड से बात कर रहा था लड़का मगर...

Viral Video: गुरुजी को बेवकूफ बनाना आसान नहीं, क्लास में छुपकर गर्लफ्रेंड से बात कर रहा था लड़का मगर...

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 25, 2024 11:01 am IST,  Updated : Jan 25, 2024 11:01 am IST

बच्चों को लगता है कि वो अपने टीचर को आसानी से बेवकूफ बना सकते हैं। अगर आपको भी ऐसा लगता है तो एक बार इस वीडियो को जरूर देख लीजिए।

इसे कहते हैं शेर को सवा शेर मिलना- India TV Hindi
इसे कहते हैं शेर को सवा शेर मिलना Image Source : SOCIAL MEDIA

आज की जनरेशन को लगता है कि वो सबसे ज्यादा स्मार्ट हैं। वो चाहे तो किसी को भी बेवकूफ बना सकते हैं। लेकिन इनको पता नहीं होता कि इस दुनिया में उनसे भी ज्यादा स्मार्ट लोग मौजूद हैं। वो कहते हैं कि शेर को सवा शेर मिलना, जी हां इस वीडियो में कुछ ऐसा ही हुआ है। लड़की छुपकर अपनी गर्लफ्रेंड से फोन पर बात कर रहा था मगर गुरुजी उससे भी ज्यादा स्मार्ट निकले। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह मजेदार वीडियो एक बार आपको भी देखना चाहिए।

शेर को मिल गया सवा शेर

स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चों को अकसर ऐसा लगता है कि उनके पास ज्यादा दिमाग है। उन्हें कोई नहीं पकड़ सकता है। शायद इसी सोच के कारण एक स्टूडेंट क्लास में बैठकर फोन पर अपनी गर्लफ्रेंड से बात कर रहा होता है। वह अपना सिर नीचे झुकाकर फोन पर बात कर रहा होता है। उसे लगता है कि ऐसे किसी को पता नहीं चलेगा। मगर गुरुजी उससे ज्यादा स्मार्ट निकले और आकर उसके आगे वाली सीट पर बैठ जाते हैं। लड़का जैसे ही अपना कॉल कट करता है और सिर उठाता है, अपने सामने अपने टीचर को देखता है। टीचर को देखते ही वह हक्का-बक्का हो जाता है और बाकि बच्चों का भी एक्प्रेसन देखते बनता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर sarcasticschool_ नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 16 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये फंस गया है। दूसरे यूजर ने लिखा- टीचर भी मजे ले रहा था, ये देखकर वो भी हंस रहा होगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- खत्म टाटा बाय-बाय।

ये भी पढ़ें-

बाइक को टक्कर मारी तो कार की बोनट पर बैठ 3km तक घूमता रहा शख्स, देखें वायरल Video

महिला ने छुट्टी के लिए किया मैसेज मगर बॉस की जिंदगी में हो गया क्लेश, पोस्ट सोशल मीडिया पर हो रहा Viral

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।