1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इसके आगे तो ढिंचैक पूजा भी फेल है! लड़की का गाना सुनकर आप बंद कर लेंगे अपने कान, देखें Video

इसके आगे तो ढिंचैक पूजा भी फेल है! लड़की का गाना सुनकर आप बंद कर लेंगे अपने कान, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 05, 2024 07:06 am IST,  Updated : Jul 05, 2024 07:06 am IST

सोशल मीडिया पर एक लड़की का गाना गाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोग कमेंट सेक्शन में मजे लेने के लिए आ गए।

Screen Grab- India TV Hindi
गाना गाती लड़की का वीडियो हुआ वायरल तो लोग लेने लगे मजे Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बहुत ही मजेदार प्लेटफॉर्म है। यहां सुबह से लेकर शाम तक ऐसे कई वीडियो वायरल होते हैं जिन्हें देखने के बाद लोगों को हंसी आ जाती है। कई बार तो वीडियो से ज्यादा मजा लोगों को उसके कमेंट पढ़ने में आता है। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा जिसे देखने के बाद आपको हंसी आएगी। इतना ही नहीं लड़की का गाना सुनने के बाद लोग भी मजेदार कमेंट कर रहे हैं जिसे पढ़ने के बाद आप हंसने लगेंगे। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अगर आपको पुराना गाना सुनना पसंद है तो फिर आपने कभी ना कभी 'ये चांद सा रौशन चेहरा' तो सुना ही होगा। यह गाना एवरग्रीन है। इस गाना को सुनते ही लोग इसके लिरिक्स गुनगुनाने लगते हैं। इसी गाने का माइक पर गाते हुए एक लड़की ने अपना वीडियो रिकॉर्ड किया। लड़की का गाना सुनने के बाद यह तो समझ में आ ही जाता है कि सुर से उसका दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है। लड़की बिना सुर और ताल के यह गाना गा रही है। और यही कारण है कि उसका वीडियो वायरल होने के बाद लोग उसका मजाक बना रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर kshitij_shawarma नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'मुझे बहरे लोगों से जलन हो रही है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो 49 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- इंडिया लॉस्ट टैलेंट है। तीसरे यूजर ने लिखा- बहन एक दिन तुम बहुत पीछे जाओगी। चौथे यूजर ने लिखा- ये कोरोना से भी खतरनाक है। वहीं एक यूजर ने लिखा- भगवान ने इसको क्यों बनाया? एक अन्य यूजर ने लिखा- इसके आगे तो ढिंचैक पूजा भी फेल है।

ये भी पढ़ें-

इस तरह घर शिफ्ट होते कभी देखा है? वायरल Video को देखने के बाद अपनी आंखों पर नहीं होगा यकीन

अपने जुगाड़ से शख्स ने हैरी पोर्टर बनने का सपना किया पूरा, Viral Video देख फ्लिपकार्ट और स्विगी ने किया कमेंट

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।