1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Watch: एयरपोर्ट पर 5 साल बाद बॉयफ्रेंड को देखते ही 'पगला' गई लड़की, सबके सामने कुछ यूं करने लगी

Watch: एयरपोर्ट पर 5 साल बाद बॉयफ्रेंड को देखते ही 'पगला' गई लड़की, सबके सामने कुछ यूं करने लगी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 09, 2023 06:14 pm IST,  Updated : Nov 09, 2023 06:14 pm IST

लंबे समय के बाद जब कोई किसी से मिलता है तो उसकी खुशी का ठिकाना ही नहीं रहता है। उसके चेहरे पर एक अलग तरह की मुस्कान छा जाती है। मगर इस लड़की जैसी खुशी शायद ही किसी को होती होगी।

Viral- India TV Hindi
एयरपोर्ट पर BF के आते ही लड़की करने लगी डांस Image Source : SCREEN GRAB

सोशल मीडिया पर हर दिन कोई ना कोई वीडियो वायरल होती ही रहता है। कभी लोग मेट्रो में डांस करते हुए नजर आते हैं तो कभी रेलवे प्लेटफॉर्म पर उन्हें डांस करते हुए वीडियो बनाना होता है। ऐसे कई वीडियो आप हर दिन देखते होंगे। लेकिन क्या आपने कभी सोचा था कि यह ट्रेंड इतना बढ़ जाएगा की एयरपोर्ट भी इसकी चपेट में आ जाएगा। अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की अपने बॉयफ्रेंड के आते ही बावली सी हो जाती है और एयरपोर्ट पर सबके सामने डांस करने लगती है।

वायरल हो गया वीडियो

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर आजकल एक डांस का वीडियो खूब चर्चा में बना हुआ है। आपने आज तक लड़कियों को रेलवे स्टेशन और ट्रेन में डांस करते हुए खूब देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी किसी लड़की एयरपोर्ट पर डांस करते हुए देखा है। दरअसल एक लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ लांग डिस्टेंस रिलेशनशिप में थी और 5 साल बाद जब वो कनाडा पहुंचा तो उससे खुशी संभाली नहीं गई। लड़की बिना कुछ सोचे-समझे सभी के सामने डांस करने लगती है। वैसे तो लड़की का प्लान दो गानों पर डांस करके अपने बॉयफ्रेंड को अपनी खुशी जाहिर करना था लेकिन उसके बॉयफ्रेंड ने उसे एक गाने पर डांस करने के बाद ही रोक दिया। एयरपोर्ट पर आते-जाते लोग उसे मुड़-मुड़कर देखने लगे।

ऐसे आए मजेदार कमेंट्स

इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर sarcasticschool_ नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- लड़के ने लड़की को रोकने के लिए उसे गले लगाया। दूसरे यूजर ने लिखा- मुझे लगा एल्विश यादव आया है। तीसरे यूजर ने लिखा- लड़की बड़ी किस्मतवाली है, क्योंकि लड़का उसका डांस देखकर भी नहीं भागा।

यहां देखिए वायरल विडियो

ये भी पढ़ें-

शुभमन गिल के नंबर 1 बनते ही बाबर आजम का जमकर उड़ने लगा मजाक, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

हेलमेट के लिए पुलिसवाले को टोकना दीदी को पड़ गया भारी, लोगों ने जमकर उड़ाई खिल्ली

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।