1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जादूगर से शख्स ने कर दी ऐसी डिमांड कि वो भी हो गया हक्का-बक्का, लोग भी ले रहे हैं जमकर मजे

जादूगर से शख्स ने कर दी ऐसी डिमांड कि वो भी हो गया हक्का-बक्का, लोग भी ले रहे हैं जमकर मजे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 26, 2024 02:44 pm IST,  Updated : Jan 26, 2024 02:44 pm IST

जादू दिखाते वक्त जादूगर का पाला एक ऐसे शख्स से पड़ गया जिसे वह चाहकर भी नहीं भूल सकता है। क्योंकि शख्स ने जादूगर से कुछ ऐसी डिमांड कर दी, जिसने उसे भी हैरान कर दिया।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : SOCIAL MEDIA

बचपन में हमने और आपने जादू जरूर देखा होगा। हम सभी को पता है कि जादू जैसी कोई चीज नहीं होती है, ये बस हाथों की सफाई और आंखों का धोखा होता है। इसके बावजूद बच्चे से लेकर बड़े-बुजुर्ग तक, हर किसी को जादू देखना पसंद होता है। मगर कभी-कभी जादूगर का पाला किसी ऐसे दर्शक से पड़ जाता है जो उनपर ही भारी पड़ जाता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है?

शख्स ने जादूगर से कर दी अनोखी मांग

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक जादूगर कुछ लोगों को जादू दिखा रहा है। वह कबूतर वाला जादू दिखाते हुए नजर आ रहा है। जादूगर कबूतर को एक पिटारे में रखता है और फिर फालतू की बातें करके लोगों के साथ टाइमपास करता है। इसके बाद वह असली जादू पर आता है। वह कहता है कि बोलो इसका जोड़ा बना दूं, मतलब वह कबूतर को दो करके लोगों को अपना जादू दिखाना चाहता था। कुछ मंतर पढ़ने के बाद वह दावा करता है कि पिटारे में दो कबूतर हो गए हैं। तभी एक शख्स अचानक कहता है कि तीन कबूतर बनाओ। इतना सुनते ही जादूगर की हवा निकल जाती है और वह अजीब तरीके से उस शख्स को देखने लगता है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर dekhbhai नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 69 हजार से अधिक लाइक मिल चुके हैं। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने पूछा- उसने कौन सी गाली दी थी? दूसरे यूजर ने लिखा- ये सिलेबस से बाहर का सवाल आ गया। एक अन्य यूजर ने लिखा- जादूगर कह रहा होगा कि स्क्रिप्ट से बाहर का कुछ नहीं होगा।

ये भी पढ़ें-

इस बच्चे के आगे हर कोई फेल है! रूबिक्स क्यूब से बनाई भगवान राम की दिल जीतने वाली तस्वीर, हो गई वायरल

Republic Day के मौके पर संविधान की प्रस्तावना की मूल तस्वीर को सरकार ने किया शेयर

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।