1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भाई तुम रहने दो, मदद करने पहुंचा बंदा मगर नदी में गिरा दी स्कूटी, वीडियो वायरल

भाई तुम रहने दो, मदद करने पहुंचा बंदा मगर नदी में गिरा दी स्कूटी, वीडियो वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 04, 2023 11:03 am IST,  Updated : Oct 04, 2023 11:03 am IST

वायरल वीडियो में एक लड़की का स्कूटी से बैलेंस बिगड़ जाता है और वह गिर जाती है। उसकी मदद करने के लिए वहां एक बंदा आता है मगर वह उसकी मुसीबत को और बढ़ा देता है।

ऐसी मदद का क्या फायदा?- India TV Hindi
ऐसी मदद का क्या फायदा? Image Source : TWITTER

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसे आप 'खुल जा सिम-सिम' बोलिए और मनोरंजन का खजाना लूट लीजिए। हर दिन यहां कोई ना कोई ऐसा वीडियो देखने को मिल जाता है जो इंसान के बोरियत को चुटकी में दूर कर देता है। अभी भी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें लड़की का स्कूटी पर बैलेंस बिगड़ जाता है, जिस वजह से वह गिर जाती है। इसके बाद एक शख्स उसकी मदद करने पहुंचता है मगर वह उसे और परेशानी में डाल देता है।

लड़की की बढ़ा दी मुसीबत

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक स्कूटी पर दो लड़कियां कहीं जा रही हैं। लड़की कुछ देखती और अपने स्कूटी को रोकने के लिए ब्रेक लगाती है। मगर अचानक उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और उनकी स्कूटी नीचे गिर जाती है। यह देखने के बाद तुरंत वहां एक शख्स उनकी मदद करने के लिए आता है। वह स्कूटी का हैंडल पकड़कर उसे उठाता है मगर अचानक स्कूटी भागने लगती है और थोड़ी ही देर में शख्स स्कूटी के साथ नदी में गिर जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि शख्स ने स्कूटी को उठाने से पहले उसे बंद नहीं किया था। 23 सेकंड के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद और शेयर किया जा रहा है।

लोगों ने लिए खूब मजे

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X(पहले ट्विटर) पर @ViralXfun नाम के पेज ने शेयर किया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है, दुर्घटना पीड़ितों को विचारशील और संसाधनपूर्ण तरीके से सहायता प्रदान करें। आपको बता दें कि यह वीडियो कहां की है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है मगर खबर लिखे जाने तक वीडियो 1.2 मिलियन लोगों ने देख लिया है। इस वीडियो को देखने के बाद एक शख्स ने लिखा- भाई तेरे बस की बात नहीं है। तो वहीं एक दूसरे बंदे ने कहा- ये बंदा मदद करने में काफी एक्सपर्ट लगता है।

ये भी पढ़ें-

अंकल ने जहर डांस करके ट्रेन में बना दिया माहौल, जिसने भी देखा वो बोला- 'वाह! क्या बात है'

अरे! थोड़ा संभलकर; महिला ने अपने सिर पर सिलेंडर रखकर किया शानदार डांस, लोगों ने तारीफ के साथ जताई चिंता

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।