1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मेंढक को निगलते ही गई सांप की जान, घटना की तस्वीर हो रही वायरल

मेंढक को निगलते ही गई सांप की जान, घटना की तस्वीर हो रही वायरल

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 15, 2025 11:58 am IST,  Updated : Jun 15, 2025 11:58 am IST

सोशल मीडिया पर वायरल यह तस्वीर प्रकृति के उस नियम को दर्शाती है, जहां शिकारी कभी-कभी शिकार बन जाता है।

सांप की गई जान- India TV Hindi
सांप की गई जान Image Source : SOCIAL MEDIA

प्रकृति भी समय-समय पर ऐसे तमाम नजारे दिखाते रहती है। जिसे देख लोग हैरत में डूब जाते हैं। हाल में एक ऐसा ही नजारा इन दिनों सोशल मीडिया पर देखने को मिला है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक मेंढक को निगलने की कोशिश में एक सांप की जान चली गई। इस घटना की तस्वीर इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

मेंढक को खाने के चक्कर में गई जान

तस्वीर में आप देख सकते हैं कि एक सांप एक विशालकाय मेंढक को निगलने की कोशिश में अपनी जान गंवा चुका है। सांप के मुंह में मेंढक का शरीर फंसा हुआ है। जहां सांप की जान जा चुकी है। वहीं, मेंढक अभी भी जिंदा है। ये मेंढक सामान्य मेंढकों से आकार में देखने में काफी बड़ा भी लग रहा है। जिसे देख सांप ने सोचा होगा, "अम्म, खाना!" सांप ने मेंढक को काटा, खाने की कोशिश की। लेकिन आकार में बड़ा होने के कारण मेंढक सांप के मुंह में ही फंस गया। जिससे सांप का गला चोक हो गया और सांप का जहर उसके ही मुंह में चला गया। जिससे सांप का दम घुट गया और उसकी मौत हो गई। मेंढक बस बैठा रहा, उसे कुछ नहीं हुआ। मेंढक के लिए जहर कोई समस्या नहीं थी।

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं

सांप की इस दर्दनाक मौत की तस्वीर सोशल साइट एक्स पर @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक डेढ़ मिलियन लोगों ने देखा और 19 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। तस्वीर के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अपनी हैरानी और उत्साह जाहिर किया। कुछ ने इसे "प्रकृति का चमत्कार" बताया, तो कुछ ने मजाक में कहा कि यह मेंढक सांपों का "बॉस" है। एक यूजर ने लिखा, "आमतौर पर सांप मेंढक को खाता है, लेकिन यहां तो उल्टा हो गया!" एक अन्य ने टिप्पणी की, "मेंढक ने दिखा दिया कि डर का सामना कैसे करना है।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें:

भाई की इस मेहनत और टैलेंट को सलाम, सिर पर ईंटों का टावर बनाकर एक साथ 4-4 लोगों का काम करते दिखा है ये लड़का

इतना कॉन्फिडेंस लाते कहां से हैं ये लोग? दूल्हे ने बारात में किया धुंआधार डांस, Video देख लोटपोट हुए लोग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।