1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. महिला ने बताया अपने काम करने का कारण, पढ़ने के बाद बॉस को आएगा जबरदस्त गुस्सा

महिला ने बताया अपने काम करने का कारण, पढ़ने के बाद बॉस को आएगा जबरदस्त गुस्सा

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 11, 2024 11:17 am IST,  Updated : Mar 11, 2024 02:55 pm IST

सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, कोई कह नहीं सकता है। इस वक्त एक ऐसी ही फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें एक कागज पर महिला के मन की बात लिखी नजर आ रही है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : SOCIAL MEDIA

आप सड़क पर जाकर अगर लोगों से पूछेंगे कि वो ऑफिस में क्या जाते हैं या फिर वे काम क्यों करते हैं? तो लोग इसका अलग-अलग जवाब देंगे। कुछ लोगो बताएंगे कि वो अपना सपना पूरा करना चाहते हैं, कुछ लोग कहेंगे कि वे दिन भर घर में बैठ नहीं सकते हैं इसलिए काम करते हैं। मगर एक वर्ग आपको ऐसे भी मिलेगा जो कहेगा कि वो सिर्फ और सिर्फ पैसों के लिए काम करते हैं। शायद आपका भी यह जवाब होगा मगर इस बात को लोग अपने ऑफिस में हर किसी से नहीं कहते हैं। लेकिन एक महिला ने अपने ऑफिस में इस बात को तो लिखा ही, साथ में एक और ऐसी बात लिखी जिसे पढ़ने के बाद उसके बॉस का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाएगा।

महिला ने ऑफिस में क्या लिखा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर को देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे और कहेंगे कि ऑफिस में ऐसा कौन लिखता है। वायरल फोटो में एक महिला अपनी सीट पर बैठी हुई नजर आएगी। उसने अपनी सीट के पीछे एक कागज को चिपका रखा है। कागज पर उसने लिखा है कि, 'मैं पैसों के लिए काम करती हूं। अगर आपको लॉयल्टी चाहिए तो एक कुत्ते को हायर कीजिए।' इस मैसेज को पढ़ने के बाद उसके बॉस का गुस्से से लाल होना तो तय ही है।

यहां देखें वायरल पोस्ट

इस पोस्ट को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @designershumor नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 83 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। इस पोस्ट को पढ़ने के बाद एक यूजर ने लिखा- कुत्ते भी किसी चीज के बदले में काम करते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- 100 प्रतिशत। एक अन्य यूजर ने लिखा- फिर मेरी तरह खुद ही काम करो।

ये भी पढ़ें-

पाकिस्तानी बच्चे ने लिखा ऐसा आंसर कि Newton के भी होश उड़ जाएंगे, Answer Sheet हो रहा है वायरल

ये तो समय बचाने की निंजा टेक्निक है! जाम में फंसते ही सड़क पर मटर छीलने लगी महिला, देखें Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।